एआई की मदद से डायबिटीज की होगी पहचान, इलाज होगा आसान
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने एक नया उपकरण बनाया है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य डेटा का विश्लेषण करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से यह पता लगाएगा कि भविष्य में उस व्यक्ति को टाइप 1 डायबिटीज होने का कितना खतरा है।
आइस बाथ में चिल करते दिखे रैपर बादशाह, जानें इसके क्या हैं फायदे
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आइस बाथ लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी हैरान भी हैं, क्योंकि ठंडे पानी से भरे टब में बैठना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइस बाथ लेने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? इसे लेकर बॉलीवुड की फेमस फिटनेस कोच यास्मीन कराचीवाला ने विस्तार से बताया।
दमकती त्वचा के लिए हल्दी, दूध और तुलसी का करें इस्तेमाल, पाएं बॉलीवुड अभिनेत्रियों...
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की बेदाग और दमकती त्वचा देखकर हर कोई उनकी सुंदरता का राज जानना चाहता है। बहुत से लोगों को लगता है कि उनकी खूबसूरती के पीछे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कई एक्ट्रेसेज घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपनी त्वचा का ख्याल रखती हैं। इन्हीं में से एक है 'हल्दी', आयुर्वेद में हल्दी को चमत्कारी औषधि माना गया है, खासकर त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण दाग-धब्बों को हल्का करते हैं और पिंपल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां इस नुस्खे को अपनाती हैं।
मजबूत रीढ़ और बेहतर पाचन के लिए करें मकरासन, जानें आसन का सही तरीका
नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे विश्व में योग के महत्व और लाभों को बताने के लिए मनाया जाता है। इस साल की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' रखी गई है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग बहुत जरूरी हो गया है। यह हमें तनाव से राहत देता है और सेहतमंद बनाता है। योग के कई आसनों में से एक आसन है मकरासन। 'मकरासन' संस्कृत का शब्द है, जो 'मकर' और 'आसन' इन दो शब्दों से मिलकर बना है। यहां 'मकर' का अर्थ मगरमच्छ और 'आसन' का अर्थ मुद्रा से है। इस आसन को करने से पीठ और कमर का दर्द कम होता है और शरीर को आराम मिलता है। चलिए आपको इस आसन के फायदे बताते हैं।
कार्बोहाइड्रेट के प्रति ब्लड शुगर रिस्पॉन्स प्री डायबिटीज जोखिम का संकेत दे सकता है...
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। एक स्टडी के अनुसार, भोजन करने के बाद हमारे ब्लड शुगर की प्रतिक्रिया कैसी रहती है, यह मेटाबॉलिक हेल्थ के साथ-साथ प्रीडायबिटीज के जोखिम का संकेत भी दे सकती है। खासकर कार्बोहाइड्रेट के सेवन के बाद यह बात और जरूरी हो जाती है।
हैजा के बढ़ते खतरे और विस्थापन के कारण सूडान में मानवीय जरूरतें बढ़ीं :...
संयुक्त राष्ट्र, 5 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता के अनुसार, संघर्ष के कारण विस्थापन और हैजा के प्रसार के चलते सूडान में मानवीय आवश्यकताएं बढ़ती जा रही हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस: मंत्रियों ने किया प्लास्टिक प्रदूषण रोकने का आह्वान
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों ने प्लास्टिक प्रदूषण रोकने का आह्वान किया है। मंत्रियों ने गुरुवार को नागरिकों से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने और स्थिरता को अपनाने का आग्रह किया है। इस दौरान उन्होंने हरित एवं स्वच्छ भविष्य के लिए अधिक पेड़ लगाने की अपील भी की।
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों का कमाल, जानलेवा सुपरबग से लड़ने के लिए विकसित की रीयल-टाइम जीनोम...
सिडनी, 5 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने स्टैफिलोकोकस ऑरियस से लड़ने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। स्टैफिलोकोकस ऑरियस को आमतौर पर गोल्डन स्टैफ के रूप में जाना जाता है। यह एक सुपरबग है, जो हर साल दुनिया भर में दस लाख से अधिक मौतों का कारण बनता है।
गर्भवती के जहरीली हवा में सांस लेने से समय से पहले हो सकता है...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। गर्भावस्था के दौरान वायु प्रदूषण में मौजूद सूक्ष्म कणों के संपर्क में आने से महिलाओं के शरीर में होने वाली चयापचय (मेटाबॉलिज्म) प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। इससे शरीर के कुछ जरूरी जैविक कार्यों में बदलाव आ सकते हैं और बच्चे का समय से पहले जन्म होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
पालतू डॉग्स के संपर्क में आने से बच्चों में एक्जिमा का खतरा कम :...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। जो बच्चे बचपन से डॉग्स के संपर्क में रहते हैं, उन बच्चों को एलर्जी संबंधित बीमारी 'एटोपिक एक्जिमा' होने का खतरा कम हो सकता है। शोध से पता चला है कि डॉग्स के संपर्क से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनती है और उनकी त्वचा की संवेदनशीलता कम होती है।










