एम्स और आईआईटी दिल्ली मिलकर बनाएंगे स्वास्थ्य सेवा के लिए एआई सेंटर
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने मिलकर स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए एक खास केंद्र (एआई-सीओई) बनाने का फैसला लिया है। दोनों संस्थानों ने इसके लिए एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
अब खेलते-खेलते पुरानी नसों के दर्द से मिलेगी राहत, ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने बनाया नया...
सिडनी, 4 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक नया इंटरेक्टिव गेम बनाया है, जो पुरानी नसों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। यह इलाज एक दवा-मुक्त विकल्प है।
दक्षिण कोरिया का फार्मा निर्यात पहली तिमाही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा : रिपोर्ट
सियोल, 4 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया का फार्मा निर्यात पहली तिमाही में रिकॉर्ड ऊंचाई 2.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय बाजार में कोरियाई दवाओं की मजबूत मांग के कारण दक्षिण कोरिया के दवा उत्पादों का निर्यात पहली तिमाही में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
‘शवासन’ के अभ्यास से दिनभर की थकान और तनाव से मिलेगी मुक्ति
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। अगर आप थकान-तनाव के साथ कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो ‘शवासन’ योगासन करने की जरूरत है। यह योगासन देखने और करने में काफी सरल प्रतीत होता है। लेकिन, इसके फायदे कई सारे हैं जो शरीर के लिए काफी लाभकारी हैं।
मस्तिष्क को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें जरूरी सावधानियां
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम जब योगासनों के फायदों की बात करते हैं, तो 'शीर्षासन' को खासतौर याद किया जाता है। इसे 'आसन का राजा' कहा जाता है, क्योंकि यह सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर को फायदा देता है। इस आसन में व्यक्ति का सिर नीचे और पैर ऊपर होते हैं। इससे खून का बहाव उल्टी दिशा में यानी सिर की तरफ होता है, जिससे दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। इससे सिरदर्द, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। इस आसन का रोजाना अभ्यास करने से आत्मविश्वास और एकाग्रता में भी बढ़ोतरी होती है। साथ ही अनेकों फायदे भी मिलते हैं।
सुनने की क्षमता में कमी को रोकने के लिए टीकों की आवश्यकता पर जोर
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। एक अध्ययन के अनुसार, बच्चों और किशोरों में श्रवण हानि (सुनने की क्षमता में कमी) को रोकने में टीकाकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसमें 26 संक्रामक रोगाणुओं की पहचान की गई है जो संभावित रूप से श्रवण हानि का कारण बन सकते हैं।
फिलीपींस ने की हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा, युवाओं में बढ़े एचआईवी के 500 प्रतिशत...
मनीला, 3 जून (आईएएनएस)। फिलीपींस के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को देश में एचआईवी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की सिफारिश की, क्योंकि युवाओं में एचआईवी के मामले 500 प्रतिशत बढ़ गए हैं।
पीठ के पुराने दर्द से परेशान हैं तो प्रकृति कर सकती है आपकी मदद...
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। अगर आपको लंबे समय से पीठ दर्द की समस्या है, तो एक नए अध्ययन के अनुसार जंगल में सैर करने से इस दर्द को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
तनाव, अनिद्रा या माइग्रेन, मानसिक समस्याओं से निजात दिलाने में फायदेमंद है भ्रामरी
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता, अनिद्रा जैसी समस्याएं आम बात है। ऐसे में प्राणायाम मानसिक तनाव या शारीरिक समस्याओं से लड़ने का एक मजबूत तरीका है। चर्चा करते हैं बेहद फायदेमंद भ्रामरी प्राणायाम के बारे में, जो बहुत ही सरल और लोकप्रिय प्राणायाम है, जिसे करने से अनगिनत फायदे मिलते हैं।
मोटापे से चिंता बढ़ने का खतरा, मस्तिष्क की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है :...
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर मोटापे की दर में वृद्धि के बीच, एक अध्ययन से पता चला है कि अधिक वजन होने से चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो सकती है।










