गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है मुनक्का, मां और शिशु दोनों को देता ताकत
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। गर्भावस्था में मां और गर्भस्थ शिशु दोनों को भरपूर पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में मुनक्का गर्भवती महिला के साथ ही शिशु के लिए भी फायदेमंद होता है। मुनक्का आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और फाइबर से भरपूर होता है, जो खून की कमी दूर करता है, हड्डियां मजबूत बनाता है और शिशु के मस्तिष्क विकास में मदद करता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों इसे बेहद फायदेमंद मानते हैं।
क्या आप रोज ले रहे हैं फॉस्फोरस? ज्यादातर लोग नजरंदाज कर देते हैं ये...
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। जब भी सेहत की बात होती है, तो हम ज्यादातर कैल्शियम, आयरन या विटामिन्स का नाम लेते हैं। लेकिन, एक ऐसा मिनरल भी है, जो चुपचाप शरीर के हर कोने में काम करता रहता है। इसका नाम फॉस्फोरस है। अगर कैल्शियम हड्डियों की ईंट है, तो फॉस्फोरस उस ईंट को जोड़ने वाला सीमेंट है। अगर शरीर को चलाने के लिए ऊर्जा चाहिए, तो फॉस्फोरस एक पावर बैंक की तरह काम करता है।
किशमिश: सर्दियों का नेचुरल एनर्जी बूस्टर, स्वाद और सेहत दोनों का रखे ख्याल
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। सूखे हुए अंगूर (किशमिश) को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। यह सिर्फ खीर या मिठाइयों के लिए नहीं, बल्कि सर्दियों में शरीर को ऊर्जा और हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी उपयोगी है।
हड्डियों से लेकर पाचन तक, इस फली में हर समस्या का हल
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। बबूल की फली आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में एक अद्भुत औषधी मानी जाती है। इसे सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि शरीर की कई परेशानियों का प्राकृतिक इलाज माना जाता है। इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने से आप शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं में आसानी से राहत पा सकते हैं।
अरंडी: ‘वात रोगों का यमराज,’ जो कई समस्याओं का करता है विनाश
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। आयुर्वेद में अरंडी (कैस्टर) को एक खास जड़ी-बूटी माना गया है, जिसे 'वात रोगों का यमराज' कहा जाता है। यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि शरीर की गहरी सफाई करने वाला नेचुरल डिटॉक्स मास्टर है। इसमें छीपे गुण किसी वरदान से कम नहीं हैं।
विश्व ध्यान दिवस पर 100 से ज्यादा देशों में 33 घंटे चली मेडिटेशन वेव,...
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित पहला विश्व ध्यान दिवस ऐतिहासिक तरीके से मनाया गया। 100 से ज्यादा देशों के लाखों लोग 33 घंटे की ग्लोबल मेडिटेशन वेव में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन आंदोलन के अंतरराष्ट्रीय नेता डॉ. टोनी नाडर ने किया।
स्टिलबर्थ रोकने की नई उम्मीद: ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने पाया प्लेसेंटा एजिंग का राज
कैनबरा, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक नई स्टडी में पाया है कि गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा (नाल) एजिंग कुछ स्टिलबर्थ (गर्भ में शिशु की मौत) का कारण बन सकती है, और शुरुआती पहचान से इसे रोका जा सकता है।
सरसों का साग और मक्के की रोटी : सर्दियों में स्वाद और सेहत का...
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम आते ही कई लोग अपने खाने-पीने में बदलाव लाने लगते हैं। इस दौरान गर्म और पौष्टिक भोजन का महत्व और भी बढ़ जाता है। अगर बात करें उत्तर भारत की पारंपरिक थाली की, तो इस मौसम में सबसे पहला नाम सरसों के साग और मक्के की रोटी का आता है। यह सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी अद्भुत गुणों से भरा हुआ है।
धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन...
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रसोई में धनिया एक खास मसाला है, यह खाने को जितना लजीज बनाता है, उतना है सेहत को भी दुरुस्त रखता है। आयुर्वेद बताता है कि इसका पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खासकर सुबह खाली पेट धनिए का पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
योगी सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण को दिए 423.80 करोड़
लखनऊ, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश अनुपूरक बजट में चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण को बड़ी प्राथमिकता दी है। प्रदेश में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से कुल 423.80 करोड़ रुपए की धनराशि का आवंटन किया गया है। यह बजट आवंटन प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

