Monday, April 6, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

मॉस्को आतंकी हमले पर अब भी कई सवाल बने हुए हैं : पुतिन

मॉस्को, 26 मार्च (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमला कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा किया गया था, लेकिन कई सवाल अभी भी बने हुए हैं।

पाकिस्तान में नौसेना स्टेशन पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने चार को किया ढेर

इस्लामाबाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के तुरबत शहर में सोमवार रात नौसेना स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है। हमले के बाद पाक सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया।

बड़ी कामयाबी : अमेरिका के वीटो रोकने पर यूएनएससी ने फौरन गाजा युद्धविराम...

संयुक्त राष्ट्र, 26 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका जब इजरायल के साथ अपने खराब रिश्‍तों के संकेत के रूप में प्रस्ताव पर रोक लगाने को सहमत गया, उसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गाजा में तत्काल बिना शर्त युद्धविराम का आह्वान किया, ताकि ध्रुवीकरण पर काबू पाया जा सके और हमास का पीछा किए जाने से हो रही भारी जनहानि को रोका जा सके।

पहले दो महीने में चीन में संचार उद्योग की शुरुआत स्थिर रही

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से फ़रवरी तक चीन का संचार उद्योग आम तौर पर स्थिर रहा, दूरसंचार व्यवसाय की कुल मात्रा में दोहरे अंकों की वृद्धि बनी हुई है। चीन में 5जी यूजरों की संख्या आधी है, और गीगाबिट यूजर एक-चौथाई से अधिक हैं।

चीन के तारिम ऑयलफील्ड में 1.8 खरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का उत्पादन

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में तारिम ऑयलफील्ड स्थित है, जो चीन का सबसे बड़ा अति गहन गैस क्षेत्र समूह है। इस साल से 14 नए अल्ट्रा-डीप गैस कुएं को उत्पादन में लगाया गया।

इस साल पहले दो महीने में 32 लाख पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल जनवरी-फरवरी में कुल 32 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की। इसके अलावा साल के पहले दो महीने में तिब्बत के ग्रामीण पर्यटन में सात लाख 30 हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्कार किया गया और पर्यटन आय 11 करोड़ 50 लाख युवान से अधिक रही।संस्कृति एवं पर्यटन उद्योग तिब्बत के मुख्य उद्योगों में से एक बन चुका है ।

मंगोलिया के ज़मीन-उद में चीनी सहायता वाली बंदरगाह सुविधा परियोजना का शुभारंभ

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। मंगोलियाई सरकार ने रविवार को ज़मीन-उद पोर्ट में चीनी सहायता वाली राजमार्ग बंदरगाह बुनियादी संस्थापन निर्माण परियोजना का उद्घाटन समारोह आयोजित किया। मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन एर्डेन और मंगोलिया स्थित चीनी राजदूत शेन मिनज्वान ने इस समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।

शी जिनपिंग ने नाउरू के राष्ट्रपति के साथ की वार्ता

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार की दोपहर चीन की राजकीय यात्रा कर रहे नाउरू गणराज्य के राष्ट्रपति डेविड रानिबोक एडियांग के साथ बीजिंग के जन वृहत भवन में वार्ता की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की, पीएम मोदी को...

सिंगापुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को सिंगापुर के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और रणनीतिक साझेदारी के लिए उनके समर्थन को महत्व दिया तथा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं।

करीब 10 लाख अफगानियों को वापस अपने देश भेजेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 25 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने लगभग दस लाख अफगानों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन और पुलिस को अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों की मैपिंग में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

खरी बात