सऊदी अरब में इस साल 1,301 हाजियों की मौत
रियाद, 24 जून (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने घोषणा की है कि इस साल हज सीजन के दौरान 1,301 तीर्थयात्रियों की मौत हुई, जिनमें से 83 प्रतिशत अपंजीकृत थे।
नेतन्याहू ने कहा, गाजा में भीषण लड़ाई जल्द खत्म होगी
यरूशलेम, 24 जून (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के खिलाफ गाजा में भीषण लड़ाई जल्द खत्म होने वाली है।
रूस के दागेस्तान में धार्मिक स्थलों पर हमला, पादरी व सात सुरक्षाकर्मियों की मौत
मॉस्को, 24 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के दागेस्तान क्षेत्र में रविवार को दो ऑर्थोडॉक्स चर्च, एक आराधनालय और एक यातायात पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया। हमले में एक पादरी और सात सुरक्षाकर्मी मारे गए। आरटी की रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर भी ढेर हो गए। हमले क्षेत्रीय राजधानी माखचकाला और डर्बेंट शहर में हुए।
एस. जयशंकर ने आबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर में किया पूजा-पाठ
नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे हैं। विदेश मंत्री रविवार को आबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर गए व मंदिर में विधि-विधान से पूजा पाठ किया।
इंडोनेशिया में बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत, दो लापता
जकार्ता, 23 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के मध्य सुलावेसी प्रांत के परिगी माउतोंग रीजेंसी में बाढ़ आ गई। इस वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
चीन में भूस्खलन से एक की मौत, सात लापता (लीड-1)
चांगशा, 23 जून (आईएएनएस)। चीन के हुनान प्रांत के एक काउंटी में रविवार को भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।
इराकी शिया मिलिशिया ने इजराइली बंदरगाह में जहाजों पर ड्रोन हमलों का किया दावा
बगदाद, 23 जून (आईएएनएस)। इराक में एक शिया मिलिशिया ने रविवार को उत्तरी इजराइल और भूमध्य सागर में हाइफा बंदरगाह पर पांच जहाजों पर यमन के हौथी समूह के साथ संयुक्त ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली।
चीनी इलेक्ट्रिक वाहन मामले पर विचार करेंगे चीन और यूरोपीय संघ
बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने यूरोपीय संघ समिति के उप कार्यकारी अध्यक्ष वल्दिस डोमब्रोवस्किस के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।
पहला ल्हासा किसान और चरवाहा खेल समारोह उद्घाटित
बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। पहला ल्हासा किसान और चरवाहा खेल समारोह शनिवार को उद्घाटित हुआ। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा के विभिन्न जिलों या विशेष जोन की 11 टीमों के 500 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।
चीनी कंपनियों से निर्मित कांगो (किंशासा) कैपिटल रिंग रोड परियोजना शुरू
बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित कांगो (किंशासा) कैपिटल रिंग रोड परियोजना का उद्घाटन समारोह कांगो (किंशासा) की राजधानी किंशासा में आयोजित हुआ।











