Thursday, April 23, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

हमास और मिस्र के मध्यस्थों के बीच गाजा युद्धविराम पर बनी सहमति : मिस्र...

काहिरा, 4 मई (आईएएनएस)। मिस्र के मध्यस्थों और हमास के बीच गाजा पट्टी में संभावित युद्धविराम के संबंध में कई मुद्दों पर आम सहमति बन गई है। इसकी जानकारी मिस्र मीडिया ने शनिवार को दी।

यूक्रेन ने लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों से क्रीमिया पर किया हमला: रूस

कीव, 4 मई (आईएएनएस/डीपीए)। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह दावा किया कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेनी बलों द्वारा क्रीमिया प्रायद्वीप पर दागी गई चार एटीएसीएमएस मिसाइलों को नष्ट कर दिया, जो उसे अमेरिका से मिले थे।

भारतीय नाविक 35 दिनों बाद भी बाल्टीमोर बंदरगाह पर

वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के बाल्टीमोर बंदरगाह के पास ब्रिज से मर्चेंट शिप के टकराने की घटना के 35 दिनों बाद भी बाद भारतीय नाविक जहाज में ही फंसे हैं।

जेलेंस्की ने सैन्य सहायता को लेकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री से की मुलाकात

कीव, 4 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने सैन्य सहायता पर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन से मुलाकात की।

हमास इजरायली बंधकों को रिहा करने पर सहमत, 20 की होगी रिहाई

तेल अवीव, 4 मई (आईएएनएस)। हमास इजरायल द्वारा प्रस्तावित 33 के बजाय अपनी हिरासत में मौजूद 20 इजराइली बंधकों को रिहा करने पर सहमत हो गया है।

इराकी शिया मिलिशिया ने इजरायल पर हमले का दावा किया

बगदाद, 4 मई (आईएएनएस)। इराक में शिया मिलिशिया ने इजरायल में एक महत्वपूर्ण स्थान पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

फिलीपींस में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

मनीला, 4 मई (आईएएनएस)। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनो लॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि मध्य फिलीपींस के लेयटे प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है।

बाइडेन के भारत में ‘जेनोफोबिया’ वाले बयान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता का टिप्पणी...

संयुक्त राष्ट्र, 4 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस दावे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था धीमी है क्योंकि यह "जेनोफोबिया" देश है यानी यह विदेशी लोगों को पसंद नहीं करता है।

ब्राजील में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हुई

साओ पाउलो, 4 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी ब्राजील के राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है और लगभग 70 लोग अभी भी लापता हैं।

संघर्ष विराम के लिए तुर्की ने इजरायल के साथ व्यापार रोका : एर्दोगन

इस्तांबुल, 4 मई (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा है कि इजरायल के साथ व्यापार निलंबित करने के तुर्की के फैसले का एक ही मकसद था -- इजरायल सरकार को गाजा पट्टी में युद्धविराम के लिए मजबूर करना।

खरी बात