शी ने युवाओं से चीनी आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया
बीजिंग, 3 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नए युग में युवाओं से चीनी आधुनिकीकरण के लिए जिम्मेदारी निभाते हुए अपना युवा अध्याय लिखने का प्रयास करने का आह्वान किया है। शी ने शनिवार को पड़ने वाले चीन के "चौथे मई युवा दिवस" से पहले चीनी युवाओं के लिए अपने संदेश में यह बात कही।
पाकिस्तान में बस नाले में गिरी, 20 लोगों की मौत
इस्लामाबाद, 3 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के डायमेर जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस बड़े नाले में गिर गई। इस हादसे में कम से 20 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
दमिश्क के बाहरी इलाके में इजरायली हवाई हमले में 8 सैनिक घायल
दमिश्क, 3 मई (आईएएनएस)। इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास एक सैन्य स्थल पर कब्जे वाले गोलान हाइट्स की दिशा से हवाई हमला किया, जिसमें आठ सैनिक घायल हो गए।
ब्राजील में आए भयंकर तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हुई
साओ पाउलो, 3 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल में लगातार चार दिनों तक हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद आए भयंकर तूफान के चलते मरने वालों की संख्या 29 हो गई है।
तुर्की ने इजरायल के साथ सभी व्यापार गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया
अंकारा, 3 मई (आईएएनएस)। तुर्की ने इजरायल के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगा दी। तुर्की व्यापार मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों के चलते ये फैसला लिया गया है।
इराकी शिया मिलिशिया ने इजरायल पर मिसाइल हमले का दावा किया
बगदाद, 3 मई (आईएएनएस)। इराकी शिया मिलिशिया ने इजरायल के तेल अवीव और बीयर शेवा शहरों में तीन जगहों पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है।
भारत ने अमेरिका में भारतीय छात्रों से स्थानीय कानूनों का पालन करने को कहा
वाशिंगटन, 3 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नामांकित भारतीय छात्रों से गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर इजरायल के खिलाफ अमेरिकी उच्च शिक्षा संस्थानों में चल रहे विरोध प्रदर्शन के संबंध में स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख बोले : भारत हमारा “कट्टर प्रतिद्वंद्वी” है, पाकिस्तान कश्मीर के...
इस्लामाबाद, 2 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने गुरुवार को कहा कि भारत पाकिस्तान का "कट्टर प्रतिद्वंद्वी" है और उनका मुल्क कश्मीर के लिए नैतिक, राजनीतिक, राजनयिक समर्थन देना जारी रखेगा।
पहली तिमाही में चीन का उपभोक्ता बाजार लगातार बढ़ा
बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। हाल ही में, चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने आंकड़ें जारी किए, जिसके अनुसार पहली तिमाही में, चीन के बाजार की बिक्री में लगातार वृद्धि बनी रही, कुछ उन्नत वस्तुओं की मांग स्थिरता से बढ़ी और सेवा खपत तेजी से बढ़ी।
इजरायल ने गाजा से गिरफ्तार 64 फिलिस्तीनियों को किया रिहा
गाजा, 2 मई (आईएएनएस)। इजरायल ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियानों के दौरान गिरफ्तार किए गए 64 फिलिस्तीनियों को गुरुवार को रिहा कर दिया।











