2025 में चीन में 214 नई अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानें शुरू

बीजिंग, 2 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में चीन ने "2025 राष्ट्रीय नई कार्गो उड़ान विश्लेषण रिपोर्ट" आधिकारिक रूप से जारी की। रिपोर्ट से पता चलता है कि वर्ष 2025 में चीन की हवाई माल ढुलाई ने मात्रा और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हासिल की, वार्षिक माल और डाक परिवहन मात्रा पहली बार करोड़ टन के आंकड़े को पार कर 1 करोड़ 1 लाख 72 हजार टन तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.3 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है।

आर्टिस्ट की सिफारिश पर पीएम ताकाइची ने छेड़े ‘संतूर के तार’, ताली बजाकर हौसला...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की पीएम साने ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर भारत में हैं। द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के लिहाज से ये यात्रा बेहद अहम है। भारत-जापान के रिश्ते महज रणनीतिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक भी हैं। संस्कृति जो लोकरंग और लोकराग से जुड़ी होती है। कुछ ऐसे ही राग छेड़ने की कोशिश 'छोटी बहन' ताकाइची ने की तो 'बड़े भाई' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।

नेपाल: भारतीय पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद, जून में हवाई मार्ग से पहुंचे 41,809

काठमांडू, 2 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल में जून 2026 के दौरान हवाई मार्ग से पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। अमेरिकी-ईरान युद्ध के कारण वैश्विक यात्रा प्रभावित होने के बीच भारतीयों ने नेपाल के पर्यटन उद्योग को मजबूती प्रदान की है।

भारत ने नाउरू को दी स्वास्थ्य सहायता, जेनेरिक दवाइयां और मेडिकल सामग्री की भेंट

कैनबरा, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में माइक्रोनेशिया क्षेत्र में स्थित छोटे द्वीपीय देश नाउरू को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (जन औषधि) के तहत उपलब्ध जेनेरिक दवाइयों और चिकित्सा सामग्री की खेप भेंट की।

पाकिस्तान ने ईयू को जो चावल भेजा वो हुआ रिजेक्ट: कीटनाशक की मात्रा अधिक,...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के चावल को ईयू ने लौटा दिया है। तय मानकों के उल्लंघन का आरोप है। अब बांग्लादेश सरकार सार्वजनिक खाद्यान्न भंडार बढ़ाने और घरेलू बाजार में चावल की कीमतों को स्थिर रखने के उद्देश्य से पाकिस्तान से 50,000 मीट्रिक टन चावल आयात करने की तैयारी कर रही है। दोनों देशों के बीच यह खरीद सरकारी स्तर (जी2जी) के समझौते के तहत होगी और इस पर जुलाई के पहले सप्ताह में हस्ताक्षर होने की संभावना है।

एशिया और इंडो पैसिफिक में भारत की भूमिका अहम: अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउचिनो ने बदलते वैश्विक माहौल में भारत के बढ़ते कद की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भले ही अनिश्चितता बढ़ी हो, लेकिन एक बात पूरी तरह स्पष्ट है कि एशिया और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है और इस परिदृश्य में भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में उभरकर सामने आया है।

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल पर अगले सप्ताह आएगा सुप्रीम कोर्ट...

सोल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया का सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने के मामले में अपना फैसला सुनाएगा। उन पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2024 में मार्शल लॉ लागू करने की असफल कोशिश के बाद जांच एजेंसियों को उन्हें हिरासत में लेने से रोकने का प्रयास किया था।

यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस ने दागीं म‍िसाइलें; 13 की मौत, 90 घायल

नई द‍िल्‍ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया क‍ि रूस ने एक बार फ‍िर युद्ध के न‍ियमों को दरक‍िनार करते हुए यूक्रेन के आवासीय क्षेत्रों पर हमला क‍िया है। रूस ने एंबुलेंस स्टेशन, रिसर्च संस्थान, होटल को न‍िशाना बनाया गया। इन हमलों में 13 लोगों की जान चली गई।

पाकिस्तान: तेज बारिश और आंधी से कई हादसे, दो लोगों की मौत, नौ घायल

इस्लामाबाद, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश और आंधी से जुड़े हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल...

तेहरान, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अपने नेता को आखिरी विदाई देने से पहले तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी परिसर में देश-विदेश से आने वाले लोगों और प्रतिनिधिमंडलों की मौजूदगी में खामेनेई को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

खरी बात