दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल पर अगले सप्ताह आएगा सुप्रीम कोर्ट...

सोल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया का सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने के मामले में अपना फैसला सुनाएगा। उन पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2024 में मार्शल लॉ लागू करने की असफल कोशिश के बाद जांच एजेंसियों को उन्हें हिरासत में लेने से रोकने का प्रयास किया था।

यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस ने दागीं म‍िसाइलें; 13 की मौत, 90 घायल

नई द‍िल्‍ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया क‍ि रूस ने एक बार फ‍िर युद्ध के न‍ियमों को दरक‍िनार करते हुए यूक्रेन के आवासीय क्षेत्रों पर हमला क‍िया है। रूस ने एंबुलेंस स्टेशन, रिसर्च संस्थान, होटल को न‍िशाना बनाया गया। इन हमलों में 13 लोगों की जान चली गई।

पाकिस्तान: तेज बारिश और आंधी से कई हादसे, दो लोगों की मौत, नौ घायल

इस्लामाबाद, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश और आंधी से जुड़े हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल...

तेहरान, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अपने नेता को आखिरी विदाई देने से पहले तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी परिसर में देश-विदेश से आने वाले लोगों और प्रतिनिधिमंडलों की मौजूदगी में खामेनेई को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

जापान और भारत ‘भाई-बहन’ के तौर पर संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच गहरे आपसी सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने गुरुवार को कहा कि जापान और भारत को मिलकर खुशहाली पाने के लिए अपनी-अपनी ताकत पर काम करना चाहिए।

पीएम मोदी-ताकाइची बातचीत से मुख्य प्राथमिकताओं पर हुई ठोस प्रगति : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी जापानी समकक्ष साने ताकाइची ने गुरुवार को भारत-जापान संबंधों के सभी पहलुओं पर बातचीत की, जिसमें व्यापार और निवेश, आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा, उभरती टेक्नोलॉजी, रक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।

भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम मोदी ने कहा – ‘विश्वास हमारी सबसे बड़ी...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। तीन दिवसीय भारत दौरे पर आईं जापानी पीएम साने ताकाइची ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर बैठक का ब्योरा दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने 'छोटी बहन' ताकाइची को दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता बताया। दोनों के बीच डिफेंस से लेकर आधुनिक तकनीक को लेकर गंभीर और सार्थक चर्चा हुई।

‘गुरुकुल डिप्लोमेसी’: भारतीय राजदूत ने ऑस्ट्रिया के स्कूली बच्चों के साथ पंचतंत्र की कहानियां...

वियना, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया में भारतीय राजदूत शंभू कुमारन ने वियना में स्कूली बच्चों को पंचतंत्र की कहानियां पढ़कर सुनाईं, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक जुड़ाव को हाइलाइट किया गया।

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया है। केंद्रीय एजेंसियों के अनुसार, नेपाल में बड़े पैमाने पर उगाए जा रहे गांजे की तस्करी बिहार के रास्ते भारत में की जा रही है, जहां से इसे दक्षिण भारत, श्रीलंका और फिर अमेरिका तथा यूरोप जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है।

खरी बात