Friday, May 1, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

पेइचिंग में ह्यूमनॉइड रोबोट मैराथन : एआई क्रांति की रफ्तार का सजीव प्रदर्शन

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एक ठंडी रविवार सुबह, चीन की राजधानी पेइचिंग के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्टार्टिंग गन की आवाज गूंजी। सौ से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट दौड़ते हुए स्टार्टिंग लाइन के पार चले गए। यह नजारा अब नया नहीं रहा, क्योंकि पिछले वर्ष भी ऐसी ही आधी मैराथन आयोजित की गई थी। लेकिन, इस बार इन मशीनों के सामने केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अपनी वास्तविक क्षमता साबित करने की चुनौती थी।

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच जापान का बड़ा फैसला, 1 मई से 20...

टोक्यो, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद होने का असर दुनिया के अन्य देशों पर दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच जापानी सरकार ने घोषणा की है कि वह 1 मई से लगभग 20 दिनों के लिए अतिरिक्त तेल भंडार जारी करना शुरू कर देगी।

सान्या का वेस्ट आइलैंड : रोमांच, सुकून और संस्कृति का अनोखा संगम

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत में स्थित सान्या अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, साफ समुद्र तटों और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसी सान्या शहर के तट से कुछ ही दूरी पर स्थित वेस्ट आइलैंड (जिसे शीदाओ भी कहा जाता है) एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहां प्रकृति, रोमांच और स्थानीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

शीत्सांग में चांगमू बंदरगाह : आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख से अधिक...

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के शिगात्से शहर की न्यालम काउंटी स्थित आव्रजन और सीमा निरीक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस काउंटी में स्थित चांगमू बंदरगाह के सितंबर 2023 में पूर्ण रूप से पुनः खुलने के बाद से 20 अप्रैल तक, यहां से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है।

चीन की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्थिर और सकारात्मक बढ़त जारी

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने गुरुवार सुबह राजधानी पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चीन की कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था ने सकारात्मक विकास की गति बनाए रखी है। साथ ही, ग्रामीण पुनरुद्धार की प्रक्रिया को भी ठोस और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया गया है।

कृषि तकनीक में चीन की छलांग, ड्रोनों की संख्या तीन लाख पार

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने गुरुवार सुबह राजधानी पेइचिंग में वर्ष 2026 की पहली तिमाही के कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन पर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया।

जापान के जंगलों में तेजी से फैल रही आग, करीब 1,200 हेक्टेयर इलाका जलकर...

टोक्यो, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके इवाते में लगी जंगल की आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है। स्थायीन समय के हिसाब से शुक्रवार सुबह तक लगभग 1,200 हेक्टेयर इलाका जल गया है।

अमेरिका ने ग्लोबल स्वास्थ्य फंडिंग में की भारी कटौती, फैमिली प्लानिंग के लिए मदद...

वाशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने 2025 और 2026 में स्वास्थ्य सुविधाओं की फंडिंग में काफी कटौती की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) ने 5300 से ज्यादा अनुदानों और अनुबंधों को समाप्त कर दिया। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इसका असर महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका में एचआईवी से संबंधित सेवाओं की फंडिंग में भी कटौती की है।

एमओएस मार्गेरिटा ने जलवायु परिवर्तन, सतत विकास पर सहयोग बढ़ाने के लिए तुवालु के...

फुनाफुटी, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) पबित्रा मार्गेरिटा ने शुक्रवार को तुवालु की गृह, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्री मैना वकाफुआ तालिया से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों में ढलने, निपटने और उसके जोखिम को कम करने की क्षमता, आपदा से उबरने की तैयारी, सतत विकास और कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में तीन और नागरिकों को किया गायब: मानवाधिकार समूह

क्वेटा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एक बड़े मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को कहा कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने महिलाओं समेत तीन और आम लोगों को जबरदस्ती गायब कर दिया है। बलूचिस्तान से लंबे समय से लोगों को जबरन गायब करने और न्यायेतर हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। अंतरराष्ट्रीय संगठन ने इसे लेकर विश्व पटल पर चिंता भी जाहिर की है।

खरी बात