अमेरिका ने ग्लोबल स्वास्थ्य फंडिंग में की भारी कटौती, फैमिली प्लानिंग के लिए मदद...
वाशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने 2025 और 2026 में स्वास्थ्य सुविधाओं की फंडिंग में काफी कटौती की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) ने 5300 से ज्यादा अनुदानों और अनुबंधों को समाप्त कर दिया। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इसका असर महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका में एचआईवी से संबंधित सेवाओं की फंडिंग में भी कटौती की है।
एमओएस मार्गेरिटा ने जलवायु परिवर्तन, सतत विकास पर सहयोग बढ़ाने के लिए तुवालु के...
फुनाफुटी, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) पबित्रा मार्गेरिटा ने शुक्रवार को तुवालु की गृह, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्री मैना वकाफुआ तालिया से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों में ढलने, निपटने और उसके जोखिम को कम करने की क्षमता, आपदा से उबरने की तैयारी, सतत विकास और कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में तीन और नागरिकों को किया गायब: मानवाधिकार समूह
क्वेटा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एक बड़े मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को कहा कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने महिलाओं समेत तीन और आम लोगों को जबरदस्ती गायब कर दिया है। बलूचिस्तान से लंबे समय से लोगों को जबरन गायब करने और न्यायेतर हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। अंतरराष्ट्रीय संगठन ने इसे लेकर विश्व पटल पर चिंता भी जाहिर की है।
यूएन के अधिकारी ने सिबी जॉर्ज से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ भारत के...
न्यूयॉर्क, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-विरोधी कार्यालय (यूएनओसीटी) के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर जौएव से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
बीआरओ के प्रोजेक्ट दंतक ने मनाया 66वां स्थापना दिवस, भारत-भूटान मैत्री को मिला नया...
थिम्फू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भूटान की राजधानी थिम्पू में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की दंतक परियोजना ने 24 अप्रैल को अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया। यह अवसर भारत और भूटान के बीच दशकों से चली आ रही मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी का प्रतीक बना, जिसने दोनों देशों के बीच विकास व सहयोग के रिश्तों को और अधिक सुदृढ़ किया।
ट्रंप ने दवाओं की कीमतों में रिकॉर्ड कटौती का किया दावा
वॉशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्चे वाली दवाओं की कीमतों को कम करने के लिए प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनियों के साथ व्यापक समझौतों की घोषणा की और इसे “हमारे देश के इतिहास में दवाओं की कीमतों में सबसे बड़ी कटौती” बताया।
ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए...
वाशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही इसे एक "ऐतिहासिक" कदम बताया और वाशिंगटन में दोनों पक्षों के बीच संभावित सीधी बातचीत का संकेत दिया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते करेंगी भारत का दौरा
संयुक्त राष्ट्र, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगी। यह जानकारी उनकी प्रवक्ता ला नीस कॉलिन्स ने दी।
भारत की सोच दुनिया को एकता का रास्ता दिखा सकती है : आरएसएस
वाशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि भारत की सभ्यतागत सोच दुनिया को एकजुट करने का रास्ता दिखा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां वह एक अधिक शांतिपूर्ण और संतुलित वैश्विक व्यवस्था बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
ट्रंप को भारत पर की गई टिप्पणियों को लेकर भारतीय अमेरिकी नेताओं की आलोचना...
वॉशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी विधायकों और समुदाय के नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय प्रवासियों और भारत को निशाना बनाकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। उन्हें आपत्तिजनक, विभाजनकारी और द्विपक्षीय संबंधों के लिए हानिकारक बताया है।

