होर्मुज पर 22 देशों का संयुक्त बयान: ईरान से अपील- करें यूएन सुरक्षा परिषद...

अबू धाबी, 21 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात समेत दुनिया के 22 देशों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की ओर से किए गए हमलों की निंदा की है। एक संयुक्त बयान जारी कर इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। साथ ही आग्रह किया कि ईरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्ताव 2817 का पालन करे।

मध्य-पूर्व के युद्ध दलदल में फंसता अमेरिका

बीजिंग, 21 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ किए जा रहे सैन्य हमले अब ऊर्जा उत्पादन सुविधाओं को निशाना बना रहे हैं, जिससे यह संघर्ष एक नए और अधिक खतरनाक चरण में प्रवेश कर गया है। अमेरिका धीरे-धीरे स्वयं को इस युद्ध के दलदल में फंसाता नजर आ रहा है। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ सीजीटीएन द्वारा किए गए एक वैश्विक सर्वेक्षण में यह प्रवृत्ति स्पष्ट रूप से सामने आई।

मॉस्को में ‘चाइना इन स्प्रिंग’ वैश्विक संवाद का रूस विशेष सत्र आयोजित

बीजिंग, 21 मार्च (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 19 मार्च को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और मॉस्को स्थित चीन सांस्कृतिक केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'चाइना इन स्प्रिंग: चीन का विकास और वैश्विक अवसर' नामक वैश्विक संवाद का आयोजन मॉस्को में किया गया।

बैंकॉक में ‘चाइना इन स्प्रिंग’ वैश्विक संवाद का थाईलैंड विशेष सत्र आयोजित किया गया

बीजिंग, 21 मार्च (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 20 मार्च को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित 'चाइना इन स्प्रिंग: चीन का विकास और वैश्विक अवसर' नामक वैश्विक संवाद थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने एक वीडियो संबोधन दिया।

नतांज परमाणु केंद्र पर हमला: ईरान ने आईएईए को दी जानकारी, रूस बोला- ये...

वियना, 21 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने नतांज परमाणु केंद्र पर हमले की जानकारी दी है। एजेंसी के अनुसार, उन्हें ईरान ने इसके बारे में बताया और वे इसकी जांच कर रहे हैं। आईएईए ने एक्स पोस्ट पर इसकी पुष्टि की तो वहीं मास्को ने इस हमले को अंतर्राष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है।

पाकिस्तान में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा जारी: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, 21 मार्च (आईएएनएस)। एक ओर जहां पाकिस्तान वैश्विक मंचों पर ‘इस्लामोफोबिया’ के खिलाफ आवाज उठाता है, वहीं देश के भीतर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी भेदभाव और हिंसा उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

राष्ट्रीय हित को ध्यान में रख, भारत ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान अपनाया...

जकार्ता, 21 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत की संतुलित रणनीति के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता साफ झलकती है। 28 फरवरी से ही भारतीय नेतृत्व ने बिना किसी पक्षपात या भेदभाव के क्षेत्रीय देशों और हितधारकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा है। एक हालिया रिपोर्ट भी स्पष्ट करती है कि दशकों से भारत बदलते वैश्विक परिदृश्य में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए हर जियोपॉलिटिकल संकट से निपटने के लिए एक सोची-समझी और सुसंगत रणनीति अपनाता आया है।

इजरायली विदेश मंत्री का ऐलान, ‘इस हफ्ते ईरान पर आईडीएफ-अमेरिका के हमले और बढ़...

तेल अवीव, 21 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल ने सैन्य संघर्ष के 22वें दिन दावा किया कि आगामी हफ्ते में ईरान के खिलाफ हमले और बढ़ जाएंगे। सैन्य अधिकारियों संग हुई बैठक में इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने ये बातें कहीं।

ईरान की ओर से जारी हमले और मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी...

रियाद, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग की वजह से इस वक्त पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है। युद्ध जैसे हालात के बीच सरकारी कामकाज और शिक्षा पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है। मिडिल ईस्ट से कई देश अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम तेजी से कर रहे हैं। इस बीच सऊदी अरब में भारतीय दूतावास भी सक्रिय है और लोगों की परेशानियों को दूर करने में जुटा है।

रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रिड मॉडर्नाइजेशन, एनर्जी स्टोरेज और संस्थागत क्षमता भारत-अफ्रीका सहयोग क्षेत्र हैं: मनोहर...

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 के तीसरे दिन शनिवार को नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप मीट बुलाई गई। मीटिंग की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की।

खरी बात