पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की बात, ईद और नवरोज पर...
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान सैन्य संघर्ष के 22वें दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद और नवरोज के मुबारक मौके पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी जानकारी दी।
पाकिस्तान की बढ़ती मिसाइल क्षमता अमेरिका के लिए खतरा, तुलसी गबार्ड ने की सख्त...
वॉशिंगटन, 21 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की खुफिया एजेंसी की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने पाकिस्तान की बढ़ती मिसाइल क्षमता पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि कहा है कि जिस तरह इस्लामाबाद बैलेस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता को बढ़ा रहा है, ऐसे में वे बहुत जल्द अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। लगातार प्रतिबंध, अंतरराष्ट्रीय अलगाव और परमाणु हथियारों का विस्तार से पाकिस्तान का रास्ता अब उत्तर कोरिया जैसा दिखाई दे रहा है। इससे अमेरिका के लिए खतरा बढ़ रहा है।
चीन की आक्रामकता के बीच भारत का ताइवान पर फोकस, आसियान सहयोग के जरिए...
ताइपे, 21 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में एक और ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र खोलने और नई दिल्ली में हुए रायसीना डायलॉग में ताइवान के थिंक टैंकों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि भारत, ताइवान के साथ अपने संबंधों को और गहरा करना चाहता है।
अमेरिका के ‘बिग आइलैंड’ में तूफान से तबाही: ओआहू द्वीप पर भीषण बाढ़, डैम...
होनोलूलू, 21 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के हवाई राज्य के ओआहू द्वीप के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को आए 'कोना' तूफान और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। रात के अंधेरे में तेजी से बढ़े जल स्तर ने सड़कों को डुबो दिया और कई गाड़ियां कीचड़ भरे पानी में बह गईं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अमेरिका में 1971 बांग्लादेश नरसंहार को मान्यता देने की मांग वाला प्रस्ताव पेश, पाकिस्तानी...
वॉशिंगटन, 21 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने 1971 के बांग्लादेश नरसंहार को मान्यता देने की मांग करने वाले एक प्रस्ताव को पेश किया। इस प्रस्ताव में हिंदुओं की टारगेट किलिंग को लेकर पाकिस्तानी सेना और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हमला, रेडियोएक्टिव रिसाव की खबर नहीं
तेहरान, 21 मार्च (आईएएनएस)। इस्लामिक रिपब्लिक के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन ने दावा किया है कि संयुक्त अमेरिका और इजरायल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर शनिवार सुबह हमला किया। स्थानीय मीडिया एजेंसी ने संगठन के हवाले से इसकी जानकारी दी है।
यूएन महासचिव ने होर्मुज स्ट्रेट के लिए ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को बताया...
न्यूयॉर्क, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जाहिर की। गुटेरेस संकट के समय में मदद करने के लिए दुनिया के बहुपक्षीय संगठन के तौर पर यूएन की भूमिका का बचाव करते नजर आए।
ईंधन संकट का श्रीलंका पर असर: डॉक्टरों ने हॉस्पिटल सिस्टम के ठप होने की...
कोलंबो, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व तनाव की वजह से ईंधन संकट की आशंका दुनिया के कई देशों ने जतानी शुरू कर दी है। इस बीच श्रीलंका के चिकित्सकों और हेल्थ वर्कर्स ने एक चेतावनी जारी की है।
लिपुलेख दर्रे से 7 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन व्यापार, पिथौरागढ़ प्रशासन ने बनाई...
पिथौरागढ़, 21 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार 7 साल बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों के द्वारा लगातार कई वर्षों से भारत-चीन व्यापार शुरू करने की मांग की जा रही थी।
ईरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट पर डील! साउथ कोरिया ने शुरू की बातचीत
सोल, 21 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि दक्षिण कोरिया, ईरान समेत कई देशों के साथ करीबी बातचीत कर रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को जल्दी से सामान्य किया जा सके। ऐसा तब हुआ जब तेहरान ने कहा कि वह जापान जाने वाले जहाजों को उस समुद्री रास्ते से गुजरने देने के लिए तैयार है जो मिडिल ईस्ट संकट के चलते लगभग बंद हो गया था।

