पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संपन्न युद्ध विराम का स्वागत : चीनी विदेश मंत्रालय
बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संपन्न युद्ध विराम का स्वागत करता है और इसके लिए संबंधित देशों के योगदान की प्रशंसा करता है।
चीन में 22 नई राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियां जोड़ी गईं
बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय वानिकी एवं चरागाह प्रशासन ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर शानशी प्रांत के शान्यिन काउंटी स्थित सांगगन नदी सहित 22 आर्द्रभूमियों को राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची में शामिल किया है। इससे चीन में राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की कुल संख्या 80 हो गई है।
7वां चीन थ्येनचिन अंतर्राष्ट्रीय हेलीकॉप्टर एक्सपो संपन्न
बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। 7वां चीन थ्येनचिन अंतर्राष्ट्रीय हेलीकॉप्टर एक्सपो संपन्न हुआ। प्रारंभिक आंकड़े बताते हैं कि एक्सपो के दौरान 51 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए, जिनकी कुल लागत 2.57 अरब युआन थी।
यूके में दीपोत्सव: जगमगाए कई शहर, एनआरआई बोले- ‘अब यहां लोग दीपावली को त्योहार...
लदंन/लीसेस्टर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। हम भारत में जहां एक तय तिथि पर दीपोत्सव मनाते हैं वहीं सात समन्दर पार इस त्योहार की रौनक महीनों पहले दिखने लगती है। यूके में एक शहर है जिसे प्यार से वहां बसे भारतीय 'दिवाली की राजधानी 'नाम से पुकारते हैं। इस शहर का नाम है लीसेस्टर।
रूस-भारत तेल व्यापार को लेकर नहीं थम रही ट्रंप की धमकी, फिर दी नई...
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और रूस के बीच की दोस्ती चुभ रही है। तभी तो रूस और भारत के बीच तेल व्यापार को रोकने के लिए वह बार-बार टैरिफ की धमकी दिए जा रहे हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को एक नई टैरिफ धमकी दी है।
ब्रिटेन में पाकिस्तानी सेना पर फूटा बलूच प्रवासियों का गुस्सा, सैन्य अभियान के खिलाफ...
लंदन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में बलूच प्रवासी समुदाय के कई सदस्यों ने लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने इसकी जानकारी दी। बलूच प्रवासियों का आरोप है कि बलूचिस्तान के जेहरी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना "क्रूर सैन्य अभियान" चला रही है।
पाकिस्तान : डीआई खान इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स पर हमला, चार जवानों की मौत
इस्लामाबाद, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डेरा इस्माइल खान जिले के कोट लालू के पास सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन्स लिमिटेड (एसएनजीपीएल) के सुरक्षा दल पर की गई गोलीबारी में चार जवान मारे गए और ग्यारह अन्य घायल हो गए।
बांग्लादेश में पत्रकारों के खिलाफ हिंसा जारी, बीएनपी कार्यकर्ताओं ने किया हमला
ढाका, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में पत्रकारों को निशाना बनाने की घटना लगातार सामने आ रही है। ताजा घटना में, स्थानीय मीडिया रिपोर्टर पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष खालिदा जिया के ढाका स्थित गुलशन कार्यालय में हमला किया।
बांग्लादेश: पीआर प्रणाली को लेकर जमात और एनसीपी में तीखी नोकझोंक
ढाका, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले एक और बढ़ते राजनीतिक संघर्ष में, कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) आनुपातिक प्रतिनिधित्व (पीआर) प्रणाली की मांग को लेकर वाकयुद्ध में उलझ गई है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।
दक्षिण कोरिया: कंबोडिया से वापस लाए गए 59 घोटालेबाज, गिरफ्तार करना चाहती है पुलिस
सोल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने विभिन्न ऑनलाइन घोटालों में कथित संलिप्तता के लिए कंबोडिया से वापस लाए गए 59 संदिग्धों के लिए गिरफ्तारी वारंट की मांग की है।











