Sunday, April 19, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से भारतीय उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान, कृषि निर्यात से किसानों को...

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) ने भारतीय निर्यातकों के लिए एक नया अवसर खोला है। इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल, मरीन प्रोडक्ट्स, इंजीनियरिंग और एमएसएमई सेक्टर को बड़ी राहत मिल सकती है।

चीन में नए रोजगार स्वरूपों के श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा पर केंद्रित नीति

बीजिंग, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। वर्तमान समय में चीन में लचीले रोजगार और नए रोजगार स्वरूपों में कार्यरत श्रमिकों को अस्थिर आय और अपर्याप्त श्रम सुरक्षा जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भविष्य में, चीन इन श्रमिकों के वैध अधिकारों और हितों की बेहतर रक्षा के लिए संबंधित प्रणालियों और नीतिगत तंत्रों में और अधिक सुधार करेगा। यह बात चीनी राज्य परिषद की एक रिपोर्ट में बताई गई है।

पाकिस्तान: विपक्ष से क्या डर गए पीएम शहबाज! बातचीत को तैयार

इस्लामाबाद, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सियासत फिर करवट ले रही है। लामबंद विपक्ष ने एक मंच से सरकार की नाकामियां गिनाईं और सरकार के खिलाफ आगामी साल 8 फरवरी को 'ब्लैक डे' मनाने का ऐलान किया। इस फैसले के सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर छाते ही हुक्मरान थोड़ा असहज हो गए। पहले रसूखदार मंत्री, इमरान खान को लेकर बात न करने का संकल्प ले रहे थे, तो अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्पष्ट कह दिया कि वे बातचीत को तैयार हैं।

शीत्सांग में 838 सुंदर पठारी गांवों का निर्माण पूर्ण

बीजिंग, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीत्सांग के कृषि एवं ग्रामीण मामलों के विभाग ने बताया कि '14वीं पंचवर्षीय योजना' (2021-25) की शुरुआत से अब तक, पूरे प्रदेश में कुल 1,000 'सुंदर पठारी गांवों' की निर्माण परियोजनाएं कार्यान्वित की गई हैं। इनमें से 838 गांवों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

चीनी केंद्रीय फौजी आयोग ने जनरल रैंक प्रदान करने की रस्म आयोजित की

बीजिंग, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी केंद्रीय फौजी आयोग ने 22 दिसंबर को पेइचिंग में जनरल रैंक प्रदान करने की रस्म आयोजित की। केंद्रीय फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग इसमें उपस्थित हुए।

शी चिनफिंग ने केंद्रीय उद्यमों से चीनी आधुनिकीकरण के लिए अधिक योगदान देने की...

बीजिंग, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में केंद्रीय उद्यमों के कार्य पर महत्वपूर्ण निर्देश देकर कहा कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस से केंद्रीय उद्यमों ने सक्रियता से देश की सेवा की और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्तंभ की भूमिका निभाई।

सीएमजी ने स्पोर्ट्स ग्लोरी नाइट का आयोजन किया

बीजिंग, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। 22 दिसंबर को 2025 चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी स्पोर्ट्स ग्लोरी नाइट का आयोजन पेइचिंग में किया गया।

चीन में करीब 2 करोड़ तक पहुंची इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की संख्या

बीजिंग, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक नवंबर 2025 के अंत तक, चीन में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की कुल संख्या 193.22 लाख तक पहुंच गई, जो साल-दर-साल 52% की वृद्धि है ।

चीन में 5जी टावरों की संख्या 48.3 लाख के नए रिकॉर्ड पर पहुंची

बीजिंग, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के पहले 11 महीनों में चीन का संचार क्षेत्र लगातार स्थिर प्रदर्शन कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के अंत तक देश में 5जी टावरों की कुल संख्या 48.3 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के अंत की तुलना में 5.79 लाख अधिक है।

अमेरिका-भारत के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए व्यापार समझौता जरूरी है:...

वॉशिंगटन, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने हाल ही में भारत का दौरा किया। इस दौरे के बाद उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत को गहरे आर्थिक जुड़ाव को आगे बढ़ाने की जरूरत है। दोनों तरफ व्यापार का भरोसा मजबूत करने के लिए भारत-अमेरिका के बीच जो व्यापार समझौता लंबे समय से लटका हुआ है, उसे पूरा करना चाहिए।

खरी बात