Thursday, May 14, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना की ओर से नागरिकों को जबरन गायब किए जाने के खिलाफ बलूच...

केटा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में नागरिकों के जबरन गायब होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में प्रांतीय राजधानी केटा स्थित बोलन मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कॉलेज कैंपस के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा और पाकिस्तानी सेना द्वारा जबरन लापता की गई एक छात्रा की तत्काल और सुरक्षित वापसी की मांग की।

बांग्लादेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच हत्याओं में 14 प्रतिशत की वृद्धि: रिपोर्ट

ढाका, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कानून व्यवस्था को लेकर जनता की बढ़ती चिंताओं के बीच बांग्लादेश में हिंसक अपराधों में खतरनाक वृद्धि देखी जा रही है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2026 की पहली तिमाही में हत्याओं में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ईयू ने यूक्रेन के लिए 90 अरब यूरो का लोन मंजूर किया

ब्रुसेल्स, 23 अप्रैल, (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए 90 बिलियन यूरो का लोन अंतिम रूप से मंजूर कर दिया है। ऐसा यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने गुरुवार को बताया।

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है।

भारत-अमेर‍िका व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा, 2030 तक 500 अरब डॉलर लक्ष्य...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और अमेर‍िका के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर जोर दिया है।

सुजुकी मोटर के ल‍िए हरियाणा बना पहली पसंद, सरकार और कंपनी के बीच निवेश...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सुजुकी मोटर के सीईओ तोशिहिरो सुजुकी से मुलाकात की। इस दौरान सीईओ ने भरोसा दिलाया कि कंपनी राज्य में अपने निवेश को आगे भी बढ़ाती रहेगी।

भारत-जापान ने रक्षा सहयोग बढ़ाने और मुक्त इंडो-पैसिफिक के लिए साझा प्रतिबद्धता जताई

टोक्यो, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और जापान ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि वे एक स्वतंत्र, खुला और समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा की है और भविष्य में कई क्षेत्रों में मिलकर काम करने की योजना बनाई है।

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने एनएसए डोभाल से की मुलाकात, रक्षा सहयोग आगे...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल भारत-ब्रिटेन रणनीतिक डायलॉग में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने एनएसए अजीत डोभाल के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की।

कैपिटल हिल में पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद किया गया

वॉशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कैपिटल हिल में पहलगाम आतंकी हमले की घटना को याद किया गया, जहां भारत ने इस घटना की पहली बरसी पर एक प्रमुख प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें अमेरिकी सांसदों और अधिकारियों ने भाग लिया।

‘नाव छोटी हो या बड़ी, ब‍िना हिचकिचाहट गोली मारो’, होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर ट्रंप...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज स्‍ट्रेट में बढ़ते सुरक्षा खतरे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फ‍िर सख्‍त आदेश जारी क‍िया है। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किसी भी नाव को तत्काल नष्ट करने का आदेश द‍िया है। साथ ही उन्होंने माइन-स्वीपिंग अभियानों को और तेज करने को कहा है।

खरी बात