Sunday, February 15, 2026
SGSU Advertisement

खरी बात

चुनाव आयोग ने चेताया, प्रचार में एआई आधारित भ्रामक जानकारी का इस्तेमाल न करें...

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव और सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही 6 अक्टूबर से चुनावी प्रदेशों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसी के तहत चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण प्रेस नोट जारी किया है। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को चेताया है कि वे प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित गलत और भ्रामक वीडियो का इस्तेमाल न करें।

जेन जी कम शराब पी रहा, ट्रेंड सकारात्मक, मिलेगा लाभ : स्टडी

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मंगलवार को हुए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि, युवा पीढ़ी विशेष रूप से जेन जी का शराब के प्रति रुझान कम हुआ है। ये जेनेरेशन कम शराब पी रही है।

8.5 करोड़ व्यस्क और 1.5 करोड़ बच्चे कर रहे हैं ई-सिगरेट का इस्तेमाल, डब्ल्यूएचओ...

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भले ही हाल की वर्षों में तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या में कमी आ रही हो, लेकिन तंबाकू उद्योग ने नए तरीके अपनाकर लोगों, खासकर युवाओं को नशे की नई लहर में फंसाने की कोशिश की है। इस नई लहर का कारण ई-सिगरेट है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

MP में बच्चों की मौत : सरकार, सिरप में जहर या सिस्टम में सड़न?

विनय द्विवेदी स्वास्थ्य मंत्रीजी, अगर आपको खांसी आ रही है तो सावधान रहिएगा। आजकल सिरप का नाम सुनकर ही दिल दहल जाता है। छिंदवाड़ा के...

तालिबानी विदेश मंत्री के भारत दौरे की क्यों हो रही चर्चा? डिफेंस एक्सपर्ट ने...

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमीर खान मुत्ताकी भारत का दौरा करने वाले हैं। बता दें कि 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया था। उसके बाद से पहली बार कोई तालिबानी नेता यहां आ रहे हैं। इसे लेकर रक्षा विशेषज्ञ ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) हेमंत महाजन ने बताया कि इसका महत्व क्या है?

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के भारत दौरे के क्या हैं मायने, किन मुद्दों पर...

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की यात्रा से भारत और तालिबान के बीच संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। मुत्ताकी की इस यात्रा पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तालिबान प्रतिबंध समिति द्वारा स्वीकृत छूट के बाद संभव हुई है।

पुण्यतिथि विशेष : स्वतंत्रता संग्राम की ‘नारी शक्ति’ कस्तूरी बाई, जिन्होंने साहस और शब्दों...

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तान की आजादी की लड़ाई सिर्फ बंदूकों और तलवारों से नहीं लड़ी गई थी। यह एक ऐसी जंग थी, जिसमें विचारों की धार, शब्दों की शक्ति और कलम की आग ने भी उतनी ही भूमिका निभाई, जितनी किसी रणभूमि के सिपाही ने निभाई। ऐसी ही एक साहसी और संवेदनशील सिपाही कस्तूरी बाई थीं।

बिहार चुनाव : अलौली सीट पर मुद्दों की भरभार, दिलचस्प लड़ाई के आसार

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले की अलौली (सुरक्षित) विधानसभा सीट सूबे की सियासत में अपनी खास पहचान रखती है। साल 1962 में गठित यह निर्वाचन क्षेत्र हमेशा चर्चा का केंद्र रहा है। यह सीट न केवल जातीय समीकरणों की वजह से बल्कि अपने भौगोलिक और सामाजिक मुद्दों के कारण भी सुर्खियों में है।

क्या ख्वाजा आसिफ ईगल और ड्रैगन के बीच फंस बिगाड़ रहे पाकिस्तान का खेल?

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया है कि वाशिंगटन की तुलना में बीजिंग के साथ इस्लामाबाद की निकटता अधिक है। आसिफ का ये बयान तब आया है जब सब जानते हैं कि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच रिश्ते नासाज रहे हैं और दोनों के बीच टकराव की स्थिति बनी रहती है। यह बात ऐसे समय में कही गई है, जब उनके नेता व्हाइट हाउस के साथ नजदीकियों की मुनादी कर रहे हैं।

गोविंदगंज विधानसभा सीट: क्या अपनी जीत दोहरा पाएगी भाजपा? जानें चुनावी समीकरण

पटना, 30 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की गोविंदगंज विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास काफी रोचक रहा है। कभी यह सीट कांग्रेस का अटूट गढ़ मानी जाती थी, लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों ने इसे भाजपा और अन्य दलों के लिए भी महत्वपूर्ण बना दिया।

खरी बात