अखबार में छपे एक ‘शोक संदेश ने रखी ‘एशेज ट्रॉफी’ की नींव, दिलचस्प है...
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। साल 1882 में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी, जहां ओवल में खेले गए टेस्ट में इंग्लैंड को 7 रन के करीबी अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी।
जुबीन गर्ग: दिलों में बस जाने वाली आवाज का सफर, जिन्होंने संगीत की दुनिया...
मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में कई ऐसे कलाकार आते हैं, जिनकी आवाज लोगों के दिलों में हमेशा बस जाती है। जुबीन गर्ग भी उन्हीं में से एक थे। उनकी गायकी ने बॉलीवुड, असमिया, बंगाली, उड़िया, तमिल और कई अन्य भाषाओं के संगीत को नई पहचान दी। जुबीन गर्ग का नाम सुनते ही एक खास रिदम और दिल को छू जाने वाली आवाज कानों में गूंजने लगती है।
भारतीय शोधकर्ताओं ने बनाया स्मार्ट पोर्टेबल डिवाइस, पानी और भोजन में कीटनाशकों का पता...
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास और पंजाब विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो कीटनाशकों की बखूबी पहचान करता है। ये एक ऐसा पोर्टेबल, स्वचालित ऑप्टिकल उपकरण है जो पानी, भोजन और पर्यावरण में मौजूद कीटनाशक का पता लगाने में सक्षम है।
‘रंगीन रेत में रसायन’ मिला तो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में स्कूल बंद, आखिर हुआ...
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के खेलने वाली रंगीन (कलरफुल) रेत में एक खतरनाक पदार्थ मिलने के बाद कई स्कूलों को अचानक बंद करना पड़ा। यह मामला तब सामने आया जब जांच में पता चला कि कुछ रंगीन रेत के पैकेटों में एस्बेस्टस नाम का हानिकारक तत्व मौजूद है। एस्बेस्टस एक ऐसा रेशा है जो हवा में उड़कर फेफड़ों में जा सकता है और लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए स्कूलों में इसे लेकर तुरंत सतर्कता बढ़ा दी गई।
‘उम्मीद है, मेरी बात गौतम गंभीर सुन रहे होंगे,’ आखिर क्या बोले पूर्व कप्तान...
कोलकाता, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। 124 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई और 30 रन से हार गई। भारत की शर्मनाक हार के बाद पिच को लेकर उठ रहे सवाल के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम मैनेजमेंट और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए बेहद अहम बात कही है।
जब आखिरी इच्छा बन जाती है परिवार का भविष्य: इजरायल की अनोखी ‘आईवीएफ’ कहानी
नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 के बाद एक ऐसी प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है, जो सुनने में भावनात्मक भी है और वैज्ञानिक रूप से बेहद जटिल भी! पोस्ट ह्यूमस स्पर्म रिट्रीवल (पीएसआर) यानी किसी पुरुष की मृत्यु के बाद उसका स्पर्म निकालकर संरक्षित करने की प्रक्रिया तेजी से विकसित हुई है। ऐसा इसलिए ताकि भविष्य में उसका परिवार उस शख्स के बच्चे में उसका अंश देख पाए।
इन दोनों बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने “100” का उल्लेख क्यों किया?
बीजिंग, 11 नवंबर (आईएएनएस)। "चीन एक अत्यधिक गतिशील नवाचार केंद्र है," "चीनी बाजार हमारे नवाचार प्रथाओं के लिए एक 'परीक्षण का मैदान' बन गया है," "हम अगले 100 वर्षों के लिए चीन में दृढ़ता से निवेश करेंगे," "हम लगभग 100 स्टोर और खोलेंगे।"
आईपीएस बनना चाहते थे संजू सैमसन, कांस्टेबल पिता ने खुद की नौकरी छोड़कर बनाया...
नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। यूं तो भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने कभी आईपीएस ऑफिसर बनना चाहा था, लेकिन पिता के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने क्रिकेट को बतौर करियर चुना। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाल चुके संजू सैमसन ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
“विश्व रंग” रचनात्मक समावेशी प्रक्रिया, जिसमें कलाएं, मानव व मानवीय संवेदनाओं के पक्ष में...
संतोष चौबेवर्ष 2019 में भारत की सांस्कृतिक राजधानी भोपाल से प्रारंभ हुआ ‘विश्व रंग’ टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव अब विश्व के 65...
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद लॉन्च की बैलिस्टिक मिसाइल, 48 घंटे के...
सोल, 7 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। अब उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को पूर्वी सागर की ओर कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।

