Monday, February 16, 2026
SGSU Advertisement

खरी बात

पीएम मोदी गुरुवार को व्हाइट हाउस में एलन मस्क से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को व्हाइट हाउस की अपनी यात्रा के दौरान एलन मस्क से मुलाकात करेंगे। मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और भरोसेमंद सहयोगी बनकर उभरे हैं।

एआई के क्षेत्र में प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा भारत : ग्लोबल...

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उद्योगों और ग्लोबल टेक्नोलॉजी लैंडस्केप को फिर से परिभाषित कर रहा है। साथ ही भारत इस क्रांति में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है। यह बयान पेरिस में चल रही एआई एक्शन समिट में ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर्स द्वारा दिए गए।

‘घर से निकले महाकुंभ नहाने, जाम में घंटों फंसे’, परेशान यात्रियों ने सुनाई दास्तां

प्रयागराज, 11 फरवरी (आईएएनएस)। महाकुंभ में संगम स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है, लेकिन हाईवे पर यातायात की स्थिति बेहद खराब है। लोगों को कुछ ही दूरी तय करने में दस-दस घंटे लग रहे हैं। लाखों वाहन रोजाना जाम में फंस रहे हैं। प्रशासन जाम की समस्या से निपटने में पूरी तरह से विफल रहा है, हालांकि सोमवार को शहर में स्थिति कुछ सामान्य रही।

भविष्य में कांग्रेस की प्लानिंग पर केंद्रीय नेतृत्व बैठक करेगा : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा में खाता नहीं खोल पाई है। 2015 में शून्य, 2020 में शून्य और 2025 में भी कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आई। जबकि, कांग्रेस का दावा था कि इस बार दिल्ली में पार्टी सिर्फ खाता ही नहीं खोलेगी बल्कि सरकार भी बनाएगी। लेकिन, जब चुनाव आयोग द्वारा 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए गए तो एक बार फिर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव : जाति, जनसंख्या और क्षेत्रीय आधार पर कैसा रहा भाजपा का...

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। इस चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का खाता नहीं खुला। चुनाव परिणाम को लेकर एक विस्तृत विश्लेषण सामने आया है, जिसमें भाजपा की सफलता को विभिन्न श्रेणियों के आधार पर परखा गया है। भाजपा ने जाति, जनसंख्या, क्षेत्रीयता और मतदाता समूहों के हिसाब से अपनी स्थिति मजबूत की है। आइए, इस प्रदर्शन का करते हैं विश्लेषण।

दिल्ली व‍िधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, ऐसे तोड़ा ‘आप का तिलिस्म’

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी (आप) को करारी शिकस्त दी। भाजपा को 48 तो 'आप' को 22 सीटें मिलीं। वहीं, देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस एक बार फ‍िर खाता खोलने में असफल रही।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, जानें क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, देवेंद्र...

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को सामने आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। इस चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का खाता नहीं खुला, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया जाहिर की।

दिल्ली चुनाव : वोट शेयर में दो प्रतिशत के अंतर पर भाजपा को मिली...

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को भले ही आम आदमी पार्टी (आप) की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा सीटें मिली हों, लेकिन दोनों के बीच वोट शेयर में मात्र दो प्रतिशत का अंतर है। यह दिखाता है कि माइक्रो मैनेजमेंट में भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वी से कोसों आगे निकल गई। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर भी पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में दो प्रतिशत बढ़ा, लेकिन वह इसका फायदा नहीं ले पाई।

“ख़ास” से “आम” हो गए देखते देखते, दिल्ली में “आप” की हार और रणनीतिक...

रानी शर्मा दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी (AAP) की चुनावी हार ने कई सवाल खड़े किए हैं। हालांकि हार के लिए कई...

‘आप’ के लिए सिरदर्द बना ‘मुस्लिम फैक्टर’, कैसे केजरीवाल के ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ ने मुसलमानों...

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 70 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा के हिस्से में 48 सीटें आई हैं। जबकि, 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) को जीत मिली है और कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकामयाब रही।

खरी बात