मथुरा जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहस टाली, 20 फरवरी को अगली सुनवाई
प्रयागराज, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में शुक्रवार को प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल 18 अलग-अलग वादों पर विचार किया गया। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ ने दोपहर दो बजे से इस मामले की सुनवाई की।
दिल्ली हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में डीसीडब्ल्यू पर ‘निष्क्रिय’ होने का आरोप
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस) दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) लंबे समय से निष्क्रिय बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के संवैधानिक और वैधानिक अधिकारों का निरंतर उल्लंघन हो रहा है।
नोएडा स्थित बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की
गाजियाबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को गाजियाबाद की एक विशेष अदालत में नोएडा के सेक्टर-119 स्थित एक प्रोजेक्ट के लिए घर खरीदारों से एकत्र किए गए 126 करोड़ रुपए के गबन के आरोपी बिल्डर के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विपक्षी सांसदों ने किया...
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया। विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के रुख का स्वागत करते हुए सरकार पर निशाना साधा।
फोन टैपिंग मामला: केसीआर को एसआईटी नोटिस पर केटीआर का हमला, ‘यह बदले की...
हैदराबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (केटीआर) ने फोन टैपिंग मामले में पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जारी नोटिस की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे “राजनीतिक बदले की सबसे घिनौनी राजनीति का स्पष्ट उदाहरण” करार दिया।
झारखंड सूचना आयोग 5 साल से ठप: सरकार बोली- चार हफ्ते में कार्यशील हो...
रांची, 29 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट को आश्वस्त किया है कि राज्य सूचना आयोग चार हफ्ते के अंदर कार्यशील कर दिया जाएगा। बीरेंद्र सिंह नामक एक शख्स की अपील याचिका पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति एके राय की खंडपीठ में गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि राज्य सरकार आयोग को शीघ्र सक्रिय करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है और चार सप्ताह में आयोग पूरी तरह कार्यरत हो जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव नियमों पर फिलहाल लगाई रोक, 2012 के...
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया। इसके साथ ही, शीर्ष अदालत ने फिलहाल यूजीसी के नए रेगुलेशन पर रोक लगा दी है और स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि तब तक 2012 के यूजीसी रेगुलेशन ही लागू रहेंगे।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई...
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) अधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।
दिल्ली हाईकोर्ट के जज ने रानी कपूर की ‘धोखाधड़ी वाले’ फैमिली ट्रस्ट के खिलाफ...
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट के एक जज ने बुधवार को दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इस याचिका में एक 'धोखाधड़ी वाले और गैर-कानूनी' ट्रस्ट को रद्द करने की मांग की गई थी, जिसने कथित तौर पर उन्हें उनकी पूरी संपत्ति और पारिवारिक विरासत से वंचित कर दिया था, जिसमें सोना ग्रुप की अहम कंपनियों पर कंट्रोल भी शामिल था।
सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 29 जनवरी को नए यूजीसी नियमों के खिलाफ...
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा) रेगुलेशन, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई करेगा।

