मांड्या लिंग निर्धारण मामला : फरार स्त्री रोग विशेषज्ञ की तलाश में कर्नाटक पुलिस,...
मांड्या, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के मांड्या जिले में अवैध लिंग निर्धारण रैकेट का बड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में एक फरार स्त्री रोग विशेषज्ञ की तलाश जारी है जबकि अब तक तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस रैकेट में नाबालिग गर्भवती लड़कियों के मामलों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को 10 महीने बाद मिली जमानत
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को आखिरकार दस महीने बाद कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। ईस्ट खासी हिल्स जिले की अदालत ने सोनम रघुवंशी को जमानत देते हुए साफ कहा कि गिरफ्तारी के वक्त कानून के मुताबिक उसे उसके खिलाफ लगे आरोपों की सही और स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी, जो उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
तमिलनाडु: केएन नेहरू ने कथित रिश्वतखोरी मामले में आदेश की समीक्षा के लिए हाईकोर्ट...
चेन्नई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू ने मद्रास हाई कोर्ट के पिछले आदेश की समीक्षा की मांग की है, जिसमें नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग में नियुक्तियों में कथित रिश्वतखोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।
कर्नाटक : बाइक टैक्सी प्रतिबंध हटाने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम...
बेंगलुरु, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को हटाने के कर्नाटक हाई कोर्ट के हालिया फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
मनी लांड्रिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने शब्बीर शाह की पत्नी डॉ. बिलकिस...
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की पत्नी डॉ. बिलकिस शाह के विरुद्ध पीएमएलए, 2002 की धारा 3/4 के तहत आरोप तय कर दिया है। इसके साथ ही 20 मई को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।
आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को कथित कोयला चोरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आई-पैक के को-फाउंडर और डायरेक्टर विनेश चंदेल को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
कर्नाटक हाईकोर्ट में भाजपा नेता हत्याकांड मामले की अपील पर सुनवाई, सीबीआई को नोटिस...
बेंगलुरु, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भाजपा नेता हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा पाए कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी द्वारा विशेष अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है। सीबीआई ने ही इस मामले की जांच कर चार्जशीट दाखिल की थी।
‘बधाई’ वसूलने की कानून में कोई मंजूरी नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किन्नरों की याचिका...
लखनऊ/नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ट्रांसजेंडर (किन्नर) समुदाय के एक सदस्य द्वारा दायर एक रिट याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पारंपरिक 'बधाई' या 'जजमानी' अधिकारों के लिए न्यायिक सुरक्षा और क्षेत्रीय सीमांकन की मांग की गई थी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून की अनुमति के बिना लोगों से पैसे इकट्ठा करने के लिए किसी कानूनी या मौलिक अधिकार का दावा नहीं कर सकता है।
हिमाचल हाईकोर्ट ने ब्लैकमेल और साजिश के मामले में महिला आरोपी को राहत देने...
शिमला, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कथित ब्लैकमेल और आपराधिक साजिश से जुड़े एक संवेदनशील मामले में महिला आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए उना की निचली अदालत द्वारा तय किए गए आरोपों को बरकरार रखा और स्पष्ट किया कि इस मामले का ट्रायल उना की अदालत में ही जारी रहेगा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने बारामूला सांसद राशिद को बीमार पिता से मिलने के लिए दी...
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार बारामूला के सांसद राशिद इंजीनियर को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी है। यह अंतरिम जमानत बीमार पिता से मिलने और उनकी देखभाल के लिए दी गई है।
