दिल्ली कोर्ट ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को 7 मई तक न्यायिक हिरासत...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल को कथित कोयला चोरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आईपैक मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ईडी से पूछा- क्या बंगाल में...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को आईपैक (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) मामले की सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछा कि क्या एजेंसी पश्चिम बंगाल में संवैधानिक ढांचे के पूरी तरह विफल होने की दलील दे रही है? अदालत ने आगे कहा कि यदि ऐसा है तो इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा दायर जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है।

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने 2003 के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्या मामले में बड़ी राहत देते हुए अमित जोगी की सजा पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगाई है, जिसमें अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

प्रदेशभर में सभी चेकपोस्ट 30 दिनों के भीतर फिर से हों शुरू: हाईकोर्ट

जबलपुर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने मध्य प्रदेश में बंद पड़ी आरटीओ चेकपोस्ट को लेकर बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि प्रदेशभर में सभी चेकपोस्ट 30 दिनों के भीतर पुनः शुरू किए जाएं।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी में देरी पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, 25000 रुपये का जुर्माना

कोलकाता, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम में देरी को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य के भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त निदेशक पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

यमुना में बिना ट्रीटमेंट सीवेज पर एनजीटी सख्त, अधिकारियों को नोटिस जारी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक याचिका पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश के वृंदावन और कोसी से यमुना नदी में बिना उपचारित सीवेज के प्रवाह को रोकने के लिए उसके पहले दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। इस मामले को आगे की सुनवाई के लिए 4 अगस्त को होगी।

‘पति निर्दोष, गलत तरीके से फंसाया गया’, जुबीन गर्ग मौत मामले में आरोपी की...

गुवाहाटी, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग से जुड़े मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में जारी है। इस बीच एक आरोपी की पत्नी ने बुधवार को कहा कि उसके पति को गलत तरीके से फंसाया गया है और वह निर्दोष होने के बावजूद जेल में हैं।

ईडी ने करोड़ों रुपए के वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ब्रिटेन बेस्ड कारोबारी को...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में एक विशेष न्यायालय (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम) के समक्ष ब्रिटेन निवासी सचिन देव दुग्गल के खिलाफ करोड़ों रुपए के वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित संलिप्तता के लिए पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है।

पश्चिम बंगाल : नगरपालिका भर्ती जांच में ईडी ने टीएमसी के दो मंत्रियों को...

कोलकाता, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल कैबिनेट के दो सदस्यों, राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस और राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष, को राज्य में करोड़ों रुपए के नगरपालिका भर्ती मामले के संबंध में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए।

खरी बात