आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा ममता बनर्जी के आचरण ने ‘लोकतंत्र को...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को टिप्पणी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही जांच में कथित हस्तक्षेप से लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे कार्यों को राज्य और केंद्र सरकार के बीच मात्र विवाद कहकर खारिज नहीं किया जा सकता।

राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी, 24 अप्रैल...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार बारामूला के सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 24 अप्रैल को अदालत अंतरिम जमानत पर अपना फैसला सुनाएगी।

कर्नाटक: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल; केस दर्ज

रायचूर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कर्नाटक के रायचूर शहर में एक निजी अस्पताल में महिला से कथित छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डीएनए टेस्ट से पितृत्व साबित न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने बच्चे के लिए...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपनी नाबालिग बेटी के लिए भरण-पोषण की मांग की थी।

दिल्ली हाईकोर्ट के जज तेजस कारिया ने केजरीवाल के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट के जज तेजस कारिया ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। यह याचिका उन पर कथित तौर पर आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर एक 'रिक्यूज़ल प्ली' (सुनवाई से हटने की अर्जी) की सुनवाई के दौरान कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो और वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करने और उन्हें प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए दायर की गई थी। यह मामला बुधवार को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायाधीश तेजस कारिया की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था।

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब 21 जुलाई को इस याचिका पर सुनवाई होगी।

कालेश्वरम आयोग: तेलंगाना हाईकोर्ट ने केसीआर के खिलाफ कार्रवाई करने से सरकार को रोका

हैदराबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। हाईकोर्ट से तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव को बड़ी राहत मिली। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की जांच करने वाले न्यायमूर्ति पीसी घोष आयोग की रिपोर्ट के आधार पर उनके और दो अन्य याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से रोक दिया है।

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपी हुए बरी

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। 2006 के मालेगांव ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। अदालत ने बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने वाले आदेश को रद्द कर करते हुए उन्हें बरी कर दिया। मालेगांव में इन धमाकों में 37 लोगों की जान चली गई थी।

आईपैक मामला: ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को आईपैक पर छापेमारी से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई करेगा। आरोप है कि आईपैक के दफ्तर और को-फाउंडर प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई में हस्तक्षेप किया था।

कश्मीर: रेप और धोखाधड़ी के मामले में प्रोफेसर गिरफ्तार, किया गया निलंबित

श्रीनगर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कश्मीर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को कथित तौर पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

खरी बात