लैंड फॉर जॉब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने राबड़ी देवी की याचिका पर सीबीआई...

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एक नोटिस जारी किया। यह नोटिस बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा दायर एक याचिका पर जारी किया गया है। इस याचिका में उन्होंने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कथित तौर पर 'रेलवे में जमीन के बदले नौकरी' भ्रष्टाचार मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा जिन दस्तावेजों पर भरोसा नहीं किया गया था, उन्हें उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया गया था।

बंगाल चुनाव : न्यायिक निर्णयों से संबंधित मामलों की पहली पूरक सूची प्रकाशित करेगा...

कोलकाता, 23 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से रविवार रात तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 28,06,000 मामलों के लिए न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इन सभी मामलों का उल्लेख पहले पूरक में "अनुमोदित" और "अस्वीकृत" श्रेणियों के तहत किया जाएगा।

मुंबई में साइबर ठगी के सात केस दर्ज, ठगों ने एपीके फाइल और लिंक...

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां तक कि आपदा को अवसर बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। साइबर ठग गैस कनेक्शन के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

हरदोई पुलिस ने मुठभेड़ में तेल चोर को किया गिरफ्तार

हरदोई, 22 मार्च (आईएएनएस)। हरदोई जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पाली और पचदेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाश बिजली के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करता था।

गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर...

अमृतसर, 22 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब राज्य भंडारण निगम के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस कमिश्नरेट के रणजीत एवेन्यू थाने में गगनदीप सिंह की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। उपिंदर कौर ने पूर्व मंत्री व उनके पिता को भी आरोपी बनाया है और कार्रवाई करने की मांग की है।

राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र से 50,000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया

जयपुर, 21 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50,000 रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने मानव तस्करी रैकेट में कथित संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर फंसाता था।

सीबीआई कोर्ट ने पीडब्ल्यूडी धोखाधड़ी मामले में आठ कर्मियों को दो साल की सजा...

देहरादून, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 2003 के 55 लाख रुपए के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) घोटाले के मामले में आठ अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, कुल 2.85 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

न्याय तक समग्र पहुंच के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होगी अभिनव समाधान कार्यशाला

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। टेली-लॉ पहल के अंतर्गत न्याय तक समग्र पहुंच के लिए अभिनव समाधान (दिशा) तैयार करने के लिए क्षेत्रीय कार्यक्रम सह कार्यशाला 2026 आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के अंतर्गत यह क्षेत्रीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन 22 मार्च को शाम 4:00 बजे से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया जाएगा।

दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एमसीडी का इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने नगर निगम के एक सहायक अभियंता (एई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

खरी बात