अश्लील वीडियो मामला : जेडीएस विधायक ने प्रज्वल रेवन्ना की चार्जशीट में पार्टी कार्यकर्ताओं...
बेंगलुरु, 20 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के जेडीएस विधायक स्वरूप प्रकाश ने प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में दायर चार्जशीट में पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम शामिल किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस कदम का मकसद जांच को पटरी से उतारना है।
एनसीईआरटी किताब विवाद: सरकार ने बनाई तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई...
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएमएस)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका से जुड़े चेप्टर को फिर से लिखने के लिए तीन सदस्यों वाली एक विशेषज्ञ समिति का गठन हुआ है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी।
ईडी अधिकारी पर हमले का मामला: कलकत्ता हाईकोर्ट ने शेख शाहजहां की जमानत याचिका...
कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के चर्चित संदेशखाली मामले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी शेख शाहजहां और उनके भाई आलमगीर को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
गुरुग्राम क्लब बम धमाका केस: एनआईए ने 9वें आरोपी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को 2024 में गुरुग्राम के दो क्लबों में हुए बम धमाकों के मामले में एक और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को चार्जशीट किया जा चुका है।
प्रज्वल रेवन्ना केस: एसआईटी ने 13,712 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, 39 आरोपी नामजद
बेंगलुरु, 18 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले में जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को 13,712 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी। इस मामले में कुल 39 आरोपियों को नामजद किया गया है।
कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने माना कि अभिनेता की तरफ से काफी रकम जमा की जा चुकी है लेकिन अदालत ने कहा कि अगर पूरा बकाया चुकाया जाता है तो मामला खत्म हो सकता है।
आईपैक रेड विवाद : सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ ‘दखलंदाजी’ के आरोप में ईडी...
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक) के दफ्तर और इसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के घर पर तलाशी अभियान के दौरान दखलंदाजी की।
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस के दोषियों की याचिका पर गुजरात और महाराष्ट्र...
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बिलकिस बानो गैंगरेप मामले के दो दोषियों की याचिका पर नोटिस जारी किया। यह मामला 2002 के गोधरा-बाद के दंगों से जुड़ा है। दोषियों ने 2017 के बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनकी दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखा गया था।
केरल हाई कोर्ट ने पूर्व विधायक एंटनी राजू की सजा पर रोक लगाने से...
कोच्चि, 17 मार्च (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक एंटनी राजू को बड़ा झटका लगा है। केरल हाई कोर्ट ने मंगलवार को उनकी सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी। तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से पूर्व विधायक एंटनी राजू ने अदालत से उस मामले में अपनी सजा पर रोक की मांग की थी, जिसमें उन पर कोर्ट के सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। हाईकोर्ट के इस फैसले से चुनाव से पहले उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
गेनबिटकॉइन घोटाले के आरोपी आयुष वार्ष्णेय को 30 मार्च तक की न्यायिक हिरासत
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को डार्विन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) आयुष वार्ष्णेय को कथित तौर पर कई हजार करोड़ रुपए के 'गेनबिटकॉइन' क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
