दिल्ली ब्लास्ट मामला: पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 दिन बढ़ाई
नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के आरोपियों- डॉ शाहीन, मुफ्ती इरफान अहमद, जासिर बिलाल वानी, डॉ. अदील अहमद, मुजम्मिल और यासिर अहमद डार की न्यायिक हिरासत शुक्रवार से 15 दिन बढ़ा दी। सुरक्षा को देखते हुए इन सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एनआईए कोर्ट में पेश किया गया था।
मासिक धर्म पर विशेष अवकाश की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने नीति...
नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली तकलीफों के मद्देनजर विशेष अवकाश की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका का निस्तारण करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर नीति बनाने का निर्णय सरकार को करना चाहिए और इसके लिए सभी पक्षों से विचार-विमर्श जरूरी है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने अल फलाह के चेयरमैन को जारी किया नोटिस, 19 मार्च को...
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाद अहमद सिद्दीकी को निचली अदालत द्वारा दी गई अंतरिम जमानत को ईडी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
बंगाल में एलपीजी सप्लाई को मैनेज करने के लिए सरकार ने एसओपी जारी किया
कोलकाता, 12 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) की घोषणा की, ताकि खाड़ी संकट के बीच प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता के बारे में कोऑर्डिनेटेड मॉनिटरिंग, सप्लाई को स्थिर करने और लोगों की शिकायतों को तुरंत दूर करने में मदद मिल सके।
वीणा जॉर्ज के खिलाफ प्रदर्शन मामले में केएसयू के पांच कार्यकर्ताओं को जमानत
कन्नूर (केरल), 12 मार्च (आईएएनएस)। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के खिलाफ कन्नूर रेलवे स्टेशन पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के पांच कार्यकर्ताओं को गुरुवार को जमानत मिल गई। इस बीच पुलिस अधिकारियों की अहम गवाही में कहा गया है कि प्रदर्शनकारी निहत्थे थे और घटना के दौरान केवल धक्का-मुक्की हुई थी।
दिल्ली आबकारी नीति मामले को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की अरविंद केजरीवाल ने...
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक अर्जी दी है, जिसमें उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पुनर्विचार याचिका को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच से दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की मांग की है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने रेलवे जमीन-बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद की याचिका पर सीबीआई...
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सीबीआई को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस लालू प्रसाद यादव की उस याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने रेलवे में जमीन के बदले नौकरी भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तम नगर में बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक बढ़ाई
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तम नगर में 26 साल के एक युवक की हत्या के मामले में बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक को बढ़ा दिया है। बुधवार को हाईकोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से कहा कि हत्या के आरोपियों के घरों को गिराने की कार्रवाई न की जाए।
पश्चिम बंगाल में हिंसामुक्त चुनाव की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में जनहित याचिका...
कोलकाता, 11 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता उच्च न्यायालय की एक डिवीजन बेंच में बुधवार को एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष व हिंसामुक्त चुनाव कराने की मांग की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया एनसीईआरटी का माफीनामा, केंद्र को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के...
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका से जुड़े चैप्टर पर विवाद के बाद एनसीईआरटी के माफीनामे को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार को एक डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का निर्देश दिया।
