गाजियाबाद निवासी हरीश राणा की इच्छामृत्यु की गुहार पर अहम फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक अत्यंत संवेदनशील और मानवीय पहलू से जुड़े मामले में सुनवाई होगी। यह मामला गाजियाबाद के हरीश राणा से जुड़ा है, जो लगभग 13 वर्षों से स्थायी कोमा जैसी स्थिति में जीवन बिता रहे हैं। राणा के परिवार ने अदालत से जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता हटाने और निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देने की गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर पूरे देश में कानूनी और नैतिक बहस तेज हो गई है।

बैंक फ्रॉड मामले में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने चार दोषियों को 8 साल...

लखनऊ, 10 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ की एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 6.75 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में चार लोगों को 8 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई और उन पर 70-70 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामला: सुरक्षा याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया...

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया। अदालत ने मामले में संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 13 मार्च को तय की है।

बंगाल एसआईआर के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेताओं की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई है। जिसमें चुनाव वाले राज्य में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती दी गई है।

दिल्ली शराब नीति मामला: ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियां हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट...

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ट्रायल कोर्ट द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह मामला आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों से जुड़े सीबीआई केस में ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपमुक्त किए जाने के दौरान की गई टिप्पणियों से संबंधित है।

दिल्ली दंगे मामले में आरोपी शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगे से जुड़े कथित साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने शरजील इमाम को राहत देते हुए 10 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है।

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी पर याचिका पर सुनवाई...

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 अप्रैल के लिए निर्धारित किया है।

दिल्ली आबकारी नीति मामला : दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया केजरीवाल-मनीष सिसोदिया को नोटिस

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। आबकारी नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को नोटिस जारी किया है। इस मामले में सभी 23 आरोपियों से सीबीआई की याचिका पर अपने जवाब दाखिल करने को कहा गया है। अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम...

हैदराबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।

कोयंबटूर गैंग रेप केस में तीन लोगों को उम्रकैद की सजा

कोयंबटूर, 7 मार्च (आईएएनएस)। कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास नवंबर 2025 में 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट के साथ गैंग रेप के मामले में अदालत ने शनिवार को तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

खरी बात