श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप
कोलंबो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। वे सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप को लेकर कोलंबो स्थित सीआईडी कार्यालय में बयान दर्ज कराने गए थे, जहां उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
अजेय विवाद: सीएम योगी के जीवन पर बनी फिल्म खुद देखेगा बॉम्बे हाईकोर्ट, सोमवार...
मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' को लेकर बॉम्बे कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) और फिल्म के निर्माता आमने-सामने हैं, जिसके चलते अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने खुद फिल्म देखने और फैसला सुनाने का निर्णय लिया है।
थाइलैंड: पैतोंगटार्न शिनावात्रा कथित ऑडियो क्लिप मामले में पहुंची अदालत
नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। थाइलैंड की निलंबित प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा कथित नैतिक उल्लंघनों की सुनवाई के लिए गुरुवार को न्यायालय पहुंची। सुनवाई की अनुमति बुधवार को दी गई थी।
दर्शन की जमानत रद्द, रेणुकास्वामी के पिता बोले, ‘न्यायपालिका पर बढ़ा भरोसा’
चित्रदुर्ग, 14 अगस्त (आईएएनएस)। रेणुका स्वामी हत्याकांड केस में कन्नड़ अभिनेता दर्शन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने गुरुवार को उनकी जमानत रद्द कर दी। शीर्ष अदालत के इस आदेश पर पीड़ित पक्ष ने संतोष जताया है।
दक्षिण कोरिया: जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी किम विशेष वकील के समक्ष...
सोल, 14 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी 'किम कियोन ही' भ्रष्टाचार के आरोपों में पहली बार पूछताछ के लिए गुरुवार को विशेष वकील के कार्यालय में पेश हुईं।
बलूच आतंकी नहीं, पाक प्रायोजित आतंकवाद के शिकार: मानवाधिकार कार्यकर्ता
क्वेटा, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और इसके अग्रणी संगठन 'द मजीद ब्रिगेड' को एफटीओ (विदेशी आतंकवादी संगठन) सूची में डाल दिया है। इस फैसले की मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने आलोचना करते हुए कहा कि बलूच आतंकी नहीं हैं बल्कि वो खुद पाक प्रायोजित आतंकवाद का शिकार हैं।
चाड के पूर्व प्रधानमंत्री को 20 साल की जेल, जनता को भड़काने का आरोप,...
याउंडे, 10 अगस्त (आईएएनएस)। चाड के पूर्व प्रधानमंत्री सक्सेस मासरा को राजधानी एन'दजामेना की एक अदालत ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।
यूके: लंदन में फिलिस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस ने 466 को किया गिरफ्तार
लंदन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायल के गाजा सैन्य कार्रवाई और एक प्रमुख फिलिस्तीनी एक्शन ग्रुप को बैन किए जाने के खिलाफ लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में फिलिस्तीन समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लंदन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 466 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट में 30 जुलाई को होगी सुनवाई
नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान, उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज को लेकर सोमवार को सुनवाई हुई। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी। कोर्ट को बताया गया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म में कुछ बदलावों के बाद इसे दोबारा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट लेने को कहा है।
‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक जारी, सूचना मंत्रालय की कमेटी ने दिए 6...
नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक बरकरार रखी है। इसके अलावा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने फिल्म में छह बदलाव करने के सुझाव दिए हैं।










