महाराष्ट्र : विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और अन्य के खिलाफ विधान भवन में प्रदर्शन के दौरान लोक सेवकों के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई गुरुवार देर रात उनके समर्थक नितिन देशमुख को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किए गए प्रदर्शन के बाद हुई।

छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर ईडी रेड

रायपुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में की गई है। ईडी ने इस मामले में नई जानकारी मिलने के आधार पर भिलाई शहर में चैतन्य के घर (जहां वे अपने पिता भूपेश बघेल के साथ रहते हैं) की तलाशी ली।

पटियाला हमले की जांच अब सीबीआई करेगी, हाईकोर्ट ने सौंपी जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पटियाला में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पर हुए हमले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया है। यह घटना 13-14 मार्च की रात को पटियाला के जसवंत ढाबा के पास राजिंद्रा अस्पताल के निकट हुई थी।

‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ बना अमेरिका में नया कानून, ट्रंप ने विधेयक पर किए...

वाशिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'व्हाइट हाउस' में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ अब यह बिल एक कानून बन गया है।

इजरायल शिन बेट प्रमुख की नियुक्ति पर बवाल, मुख्य न्यायाधीश पर चिल्लाया तो व्यक्ति...

यरूशलम, 1 जुलाई, आईएएनएस। मंगलवार को यरूशलम के सुप्रीम कोर्ट में एक अहम सुनवाई के दौरान तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। मामला इजरायल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के नए प्रमुख की नियुक्ति से जुड़ा था, जिसे लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

भाषा विवाद मामला: कमल हासन को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, कर्नाटक में रिलीज...

बेंगलुरु, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेता-राजनेता कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज करने की राह अब साफ हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए कर्नाटक सरकार को निर्देश दिए कि फिल्म की रिलीज में किसी तरह की बाधा नहीं आए और पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

कर्नाटक सरकार का सुप्रीम कोर्ट में ‘ठग लाइफ’ की रिलीज को लेकर हलफनामा

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' मामले में सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। इस मामले पर कोर्ट ने कर्नाटक सरकार से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था, जिसके चलते राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। सरकार ने कहा कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो वह सिनेमाघरों, कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और दर्शकों सहित सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

रेणुकास्वामी हत्याकांड: जमानत पर बाहर दर्शन ने कोर्ट से मांगी विदेश जाने की इजाजत

बेंगलुरु, 28 मई (आईएएनएस)। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार दर्शन पर उनके एक फैन की हत्या में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में फिलहाल दर्शन सशर्त जमानत पर बाहर हैं। सशर्त जमानत के तहत कुछ नियमों का पालन करना होता है, जैसे कि कोर्ट की इजाजत के बिना विदेश नहीं जाना। अब दर्शन ने बेंगलुरु की एक निचली अदालत में याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से विदेश यात्रा की इजाजत मांगी है।

‘कन्नड़ विवाद’ में सोनू निगम को राहत, हाई कोर्ट ने दिया दंडात्मक कार्रवाई न...

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। कन्नड़ विवाद को लेकर मुसीबत में फंसे गायक सोनू निगम को गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। निगम की याचिका पर न्यायालय ने उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न किए जाने का आदेश दिया है।

सोशल मीडिया-ओटीटी के अश्लील कंटेंट पर रोक की मांग वाली नई याचिका पर सुनवाई...

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। ओटीटी और सोशल मीडिया के अश्लील कंटेंट पर रोक को लेकर दायर एक नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इनकार कर दिया।

खरी बात