नामीबिया ने ओवरस्टे करने वाले विदेशी नागरिकों को एक महीने की दी राहत
विंडहोक, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। नामीबिया ने एक महीने के एमनेस्टी प्रोग्राम (आम-माफी कार्यक्रम) की घोषणा की है। इसके तहत विदेशी नागरिक जो अपने इमिग्रेशन (आप्रवासन) परमिट से ज्यादा समय तक देश में रुके हैं, वे बिना किसी मुकदमे, जुर्माने या हिरासत के स्वेच्छा से देश छोड़ सकते हैं। यह घोषणा देश के गृह मंत्रालय, इमिग्रेशन, सुरक्षा और रक्षा मंत्रालय ने की है।
पाकिस्तान: एक पुराने मामले में इमरान खान की बहन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
रावलपिंडी, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीटीआई संस्थापक इमरान खान की बहन अलीमा खान को दो साल पुराने डी- चौक मामले में एंटी टेररिज्म कोर्ट ने अवमानना नोटिस के साथ जमानती अरेस्ट वारंट जारी किया है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।
ट्यूलिप सिद्दीक की गैरमौजूदगी में चला मुकदमा सियासत और कुछ नहीं: शेख हसीना (आईएएनएस...
नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। शेख हसीना का मानना है कि यूके सांसद और उनकी बहन की बेटी ट्यूलिप सिद्दीक के खिलाफ चला ट्रायल सियासत के अलावा और कुछ नहीं है। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री के मुताबिक ये न्यायपालिका की निष्पक्षता को कठघरे में खड़ा करता है।
आम पाकिस्तानी अपने देश की पुलिस को मानता है भ्रष्ट : इंटरनेशनल सर्वे
इस्लामाबाद, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विभिन्न विभाग भ्रष्टाचार के गहरे जाल में फंसे हैं। इनमें से पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। भ्रष्टाचार के मामले में दूसरा नंबर निविदा का है, फिर प्रोक्योरमेंट सेक्टर का, और न्यायपालिका चौथे नंबर पर आती है। यानी सत्ता के लगभग हर उस सेक्टर में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिससे आवाम को राहत की उम्मीद होती है। विभिन्न प्रांतों के बाशिंदों की सोच विभिन्न सेक्टर्स को लेकर कुछ खास उत्साहजनक नहीं है।
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में लेडी डॉक्टर की अपहरण के बाद हत्या, ओपीडी सेवाएं ठप
एबटाबाद, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। एबटाबाद की एक महिला चिकित्सक की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या ने खैबर पख्तूनख्वा में हंगामा मचा दिया है। गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने प्रांतीय पुलिस चीफ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, तो वहीं डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया है।
पाकिस्तान: सिंध कल्चर डे रैली पर चला हुक्मरानों का डंडा, टेरर चार्ज के तहत...
कराची, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। अपनी संस्कृति के सम्मान में निकाली गई रैली को पाकिस्तान के हुक्मरान आंतकी परेड मानते हैं, शायद इसलिए इंतजाम से नाखुश लोगों ने नाराजगी जताई तो कराची में पहले तो उन्हें खदेड़ा गया, हवाई फायरिंग से डराया गया, कइयों को हिरासत में लिया गया, कुछ गिरफ्तारियां भी की गईं और आखिरकार इन पर टेरर चार्ज लगा एफआईआर दर्ज कर दी।
पाकिस्तान: सिंधी कल्चर डे रैली का रास्ता बदलने से मचा बवाल, कइयों को पुलिस...
कराची, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची में सिंधी कल्चर डे रैली में आए लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने डंडे बरसाए और कइयों को हिरासत में भी लिया। रविवार को शहर के शरिया फैसल में पुलिस ने अचानक ही लोगों से तयशुदा मार्ग छोड़कर दूसरे पर चलने को कहा। कथित तौर पर लोग नाराज हो गए और मामला बिगड़ गया। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।
बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ एक और मामले में 9 दिसंबर को आईसीटी करेगा...
ढाका, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दो फैसले कोर्ट ने सुना दिए हैं। इनमें से एक आईसीटी यानी देश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने सुनाया। हसीना को मानवता का दुश्मन मानते हुए सजा-ए-मौत सुनाई, वहीं दूसरे मामले में भ्रष्टाचार की दोषी मानते हुए 5 साल की सजा का ऐलान हुआ। अभी ये सिलसिला थमा नहीं है। एक और मामले में सुनवाई 9 दिसंबर को होनी है, स्थानीय मीडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पाकिस्तान: वकील 26वें और 27वें ‘संवैधानिक संशोधन’ के खिलाफ लामबंद, एफसीसी गठन को बताया...
इस्लामाबाद, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में 26वें और 27वें संवैधानिक संशोधन का सबसे ज्यादा विरोध न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोग कर रहे हैं। कई जज इस्तीफा दे चुके हैं, तो वकील सड़क पर इसकी पुरजोर मुखालफत कर रहे हैं। वकीलों का तर्क है कि ये नए संशोधन न्यायपालिका की आजादी पर सीधा प्रहार हैं।
इमरान खान की पार्टी से घबराई पाकिस्तान सरकार, गृह राज्य मंत्री ने दे डाली...
इस्लामाबाद, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान फिर सुलग रहा है। इमरान खान की पार्टी 'पीटीआई' सरकार को बख्शने के मूड में नहीं है। समर्थक पूर्व पीएम की सेहत को लेकर पुख्ता जवाब मांग रहे हैं। फिर पार्टी ने ऐलान किया कि मंगलवार को आदियाला जेल और राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद ही ट्विन सिटिज इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लागू (1 से 3 दिसंबर) करने का ऐलान किया गया। गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने धमकी भरे अंदाज में कहा है कि जो इसका उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी।

