केरल हाई कोर्ट से ‘द केरल स्टोरी 2’ के रिलीज का रास्ता साफ, अंतरिम...
कोच्चि, 27 फरवरी (आईएएनएस)। केरल हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को 'द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड' की रिलीज पर अंतरिम रोक हटा दी। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग का रास्ता साफ हो गया।
पहलगाम हमले के बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट करने वाले आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...
प्रयागराज, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने के आरोपी को जमानत दे दी। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।
सुवेंदु अधिकारी के साथ ‘बदसलूकी’ मामला: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
कोलकाता, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के साथ बदसलूकी मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कोलकाता पुलिस को संबंधित बीएलओ के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मांगी है।
बेल पर छूटे नेताओं की दोबारा गिरफ्तारी का बांग्लादेश पुलिस को आदेश, गलत: मानवाधिकार...
पेरिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अवामी लीग के नेताओं को जेल, बेल, और फिर पुलिस अधिकारी की ओर से गिरफ्तारी का आदेश, बेहद हैरान करने वाला मामला बन गया है। एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
दिल्ली शराब घोटाला : राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई
नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कथित शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने सीबीआई अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय जांच की सिफारिश की है। हालांकि, सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया है।
दिल्ली शराब घोटाला: सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी
नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं को बरी कर दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर सुनवाई
प्रयागराज, 27 फरवरी (आईएएनएस)। यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। अगर हाईकोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिलती है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
जेएनयू प्रदर्शन मामला : पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 14 प्रदर्शनकारी छात्रों को दी...
नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार सभी 14 छात्रों को शुक्रवार को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि आरोपी पेशेवर या आदतन अपराधी नहीं हैं।
अमेरिकी कोर्ट ने इमिग्रेशन डिटेंशन में रखे गए भारतीयों को दी राहत
वाशिंगटन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में कई अदालतों ने इस सप्ताह इमिग्रेशन डिटेंशन में रखे गए कई भारतीय नागरिकों के लिए बॉन्ड सुनवाई या तत्काल रिहाई का आदेश दिया है। ये आदेश कैलिफोर्निया, मिशिगन, न्यूयॉर्क और ओक्लाहोमा की जिला अदालतों से आए। न्यायाधीशों ने कहा कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने या तो गलत डिटेंशन कानून लागू किया या पर्याप्त विधिक प्रक्रिया (ड्यू प्रोसेस) नहीं की।
बिहार: पटना हाईकोर्ट ने दानापुर के पूर्व विधायक की जमानत याचिका खारिज की
पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पटना हाईकोर्ट ने दानापुर के पूर्व विधायक और कथित दबंग रीतलाल यादव उर्फ रीतलाल राय की गंभीर आपराधिक आरोपों से जुड़े मामले में दायर जमानत याचिका खारिज कर दी है।

