सुप्रीम कोर्ट ने झूठे मामलों में अंकुश लगाने के लिए दायर जनहित याचिका पर...
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर नोटिस जारी किया, जिसमें केंद्र सरकार और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पुलिस स्टेशनों और सार्वजनिक कार्यालयों में डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश देने की मांग की गई है, जिसमें झूठी शिकायतें, मनगढ़ंत आरोप और झूठे सबूत दाखिल करने के दंडात्मक परिणामों को उजागर किया गया हो।
पाकिस्तान: पीटीआई नेताओं ने अब चीफ जस्टिस से मांगा इमरान खान के लिए इंसाफ
इस्लामाबाद, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इमरान खान के लिए इंसाफ की अपील पाकिस्तान के चीफ जस्टिस से की गई है। ये डिमांड जेल में बंद पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने सीजेपी जस्टिस याह्या अफरीदी से की है। उनके नाम एक खत लिखकर हस्तक्षेप करने को कहा है। स्थानीय मीडिया ने इसे रिपोर्ट किया है।
जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल ने प्रतिष्ठित एलएसजीएल डीन मीटिंग 2026 की मेजबानी की
सोनीपत, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) के जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल (जेजीएलएस) ने हाल ही में चार दिवसीय प्रतिष्ठित लॉ स्कूल्स ग्लोबल लीग (एलएसजीएल) डीन मीटिंग और अकादमिक सम्मेलन की मेजबानी की।
बांग्लादेश: बरिशाल में न्यायिक सेवाएं ठप, लोग परेशान
ढाका, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बारिशाल जिले में कई वादी परेशान हैं। अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 12 वकीलों की गिरफ्तारी के विरोध में तीन दिनों से अदालती कार्यवाही ठप है और शिकायतकर्ता बेहाल हैं। स्थानीय मीडिया ने वादियों की ये परेशानी साझा की है।
निकाय चुनाव टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची राजस्थान सरकार, 113 निकायों में नए...
जयपुर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार ने उच्च न्यायालय की ओर से रद्द किए जाने के बाद वार्ड परिसीमन प्रक्रिया को दोबारा करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए 113 नगर निकायों के चुनाव स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एनसीईआरटी की किताब पर रोक, कहा-न्यायपालिका को बदनाम करने की...
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े आपत्तिजनक उल्लेखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने इसे न्यायपालिका को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश करार दिया और बाजार से किताब को वापस लेने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।
भारत मंडपम में हंगामा करने को लेकर 4 युवा कांग्रेस सदस्यों को 5 दिन...
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को चार युवा कांग्रेस सदस्यों- कृष्ण हरि, कुंदन, अजय कुमार सिंह और नरसिम्हा को पुलिस हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने कहा कि उन्हें भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन करने के संबंध में पांच दिनों की हिरासत में रखा जाए।
‘माघ मेले में भी नाबालिगों का यौन शोषण’, अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर में शिकायतकर्ता...
लखनऊ, 22 फरवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज की पोक्सो अदालत के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके एक सहयोगी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। यह एफआईआर पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि माघ मेले में भी नाबालिगों का यौन शोषण हुआ था।
राजस्थान फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी हेमंत सचदेवा गिरफ्तार, जांच के घेरे में कई लोग
जयपुर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भिवाड़ी की अवैध पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने हेमंत सचदेवा को गिरफ्तार किया है। उसे ही मुख्य आरोपी माना जा रहा है। इस विस्फोट में 16 फरवरी को सात मजदूरों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे।
यूपी: कथित बाल यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर का आदेश
प्रयागराज, 21 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक विशेष पोक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने और जांच कराने का आदेश दिया है।

