डोनाल्ड ट्रंप कह सकते हैं अब दोनों पक्ष संघर्ष यहीं रोकें: पूर्व राजनयिक
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सीजफायर का ठीक दो महीना पूरा होते-होते इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू हो गया। लेबनान पर हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई को मुख्य कारण बताते हुए तेहरान ने हमला बोला, तो इजरायली सेना ने भी ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू कर दिए। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने जवाबी हमला न करने की सलाह तेल अवीव को दी। बदले हालात के बीच आगे क्या हो सकता है, ट्रंप का फैसला क्या होगा? आईएएनएस के कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने दिए।
तेलंगाना पुलिस भर्ती मामला: सुप्रीम कोर्ट ने अभ्यर्थी की उम्मीदवारी बहाल की
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तेलंगाना में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के एक अभ्यर्थी की उम्मीदवारी बहाल करने का फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि राज्य की भर्ती एजेंसियों ने एक ऐसे आपराधिक मामले के आधार पर नियुक्ति से इनकार कर मनमाना रवैया अपनाया, जो एक असफल प्रेम संबंध से जुड़ा था और बाद में लोक अदालत में समझौते के जरिए समाप्त हो गया था।
टीडीपी के तीन उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
अमरावती, 8 जून (आईएएनएस)। तेलुगु देशम पार्टी के राज्यसभा चुनाव के तीन उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सना सतीश, भाष्यम रामकृष्ण और चिंताकायाला विजय ने राज्य विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपने कागजात दाखिल किए।
विपक्ष का एकजुट होना और इंडिया गठबंधन की बैठक जरूरी : एनके प्रेमचंद्रन
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के नेता एन.के प्रेमचंद्रन ने इंडिया गठबंधन की बैठक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है जैसे महंगाई, बेरोजगार और लगातार हो रही परीक्षाओं का लीक होना, उसे देखते हुए इंडिया गठबंधन की बैठक जरूरी हो जाती है।
सी-डैक में सॉफ्टवेयर डेवलपर समेत 47 पदों पर भर्ती का अवसर, 20 जून तक...
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक) ने अपने उत्तर पूर्व के केंद्र (सिने) में जेआईटी जून 2026 साइकिल के तहत कॉन्ट्रैक्ट और कंसोलिडेटेड पे (एकमुश्त वेतन) पर विभिन्न 47 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
तमिलनाडु: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विवाद के बीच डीएमके शुरू करेगी कानूनी हेल्पलाइन
चेन्नई, 8 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्त्री कजगम (टीवीके) सरकार और विपक्षी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के बीच बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच डीएमके ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के लिए राज्यव्यापी कानूनी सहायता नेटवर्क शुरू करने की घोषणा की है।
इंडिया ब्लॉक में दल मिलते हैं, दिल नहीं : शहजाद पूनावाला
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के दल एक मंच पर तो आ सकते हैं, लेकिन उनके दिल नहीं मिलते। आज इस गठबंधन की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि इसका कोई स्पष्ट उद्देश्य नहीं रह गया है।
इंदौर में ब्रिक्स देश 5 दिन करेंगे खेती-किसानी पर मंथन : शिवराज सिंह चौहान
भोपाल, 8 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पांच दिवसीय ब्रिक्स देशों का कृषि महाकुंभ होने जा रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक का मुख्य फोकस लघु और सीमांत किसानों पर रहेगा।
रोहतक रोड पर तेज रफ्तार बस की टक्कर, महिला सहित 4 लोग घायल; चालक...
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक रोड स्थित मुल्तान नगर रेड लाइट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक क्लस्टर बस ने एक महिला सहित चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें कुल 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को कब्जे में ले लिया है।
‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक के ‘बायकॉट’ विवाद पर डी. राजा ने दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई नेता डी राजा ने डीएमके की दूरी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डीएमके ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी और उसके कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतें हैं, इसलिए वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

