प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा भारत: उपेंद्र...

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी।

महाराष्ट्र: महिला एथलीटों को बढ़ावा देने की पहल, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिए नए...

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार की अध्यक्षता में 'सह्याद्री गेस्ट हाउस' में बुधवार को बैठक हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री ने राज्य के हर खेल के मैदान पर शौचालय, चेंजिंग रूम, लाइटिंग और सीसीटीवी की सुविधाएं अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा सुधार और नीट क्रियान्वयन में खामियों पर जताई...

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संगठन का पक्ष रखा।

महाराष्ट्र की ‘लाडकी बहिन योजना’ पर बोले रोहित पवार, चुनाव के बाद बदला सरकार...

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने 'लाडकी बहिन योजना' के तहत करीब ढाई करोड़ महिलाओं को पैसे बांटे थे और अब उन्हीं में से लाखों महिलाओं को अपात्र ठहरा दिया है।

मालवीय नगर अग्निकांड: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल मालिक लवकेश बजाज हिरासत में...

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के घेरे में होटल का मालिक लोकेश बजाज

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भयानक आग में 21 लोगों की मौत हो गई। जांच कर रही टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी। इस बीच, लोगों का ध्यान अब होटल के मालिक लोकेश बजाज और होटल के प्रबंधन पर है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या होटल में सुरक्षा नियमों का सही तरीके से पालन किया गया था और कहीं किसी की लापरवाही तो नहीं थी।

टीएमसी के सारे गलत काम आ रहे सामने, भाजपा राज में होगा बदलाव: रोहन...

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सुरेंद्रनाथ कॉलेज परिसर में सफाई अभियान के दौरान दो पुराने सूटकेस में भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त नोटों के बंडल और एक हथियार बरामद मिलने पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में काफी कुछ सामने आने वाला है।

आईआईटी बाबा के खिलाफ अहम सुराग मिले, पीड़ित का दर्ज किया जा रहा बयान...

मथुरा, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन में युवतियों को बहला-फुसलाकर और कथित रूप से ब्रेनवॉश कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आईआईटी पासआउट बाबा को गिरफ्तार किया है।

त्रिपुरा में अंगूर क्रांति की तैयारी, पहली बार मीठे अंगूर की सफल खेती

अगरतला, 3 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा सरकार ने राज्य में अंगूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर पहल करने का फैसला किया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य में अंगूर की 18 नई किस्मों का परीक्षण किया जाएगा और किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के लिए प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

तियानआनमेन नरसंहार : जब छात्रों के सामने चीन ने खड़े कर दिए टैंक, हथियारों...

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। 4 जून... कैलेंडर में दर्ज सिर्फ एक तारीख नहीं है। यह दिन चीन की राजधानी बीजिंग के तियानआनमेन चौक में 1989 में हुई उस दुखद घटना की याद दिलाता है, जिसे आज 'थ्येनआनमन दिवस' या 'तियानआनमेन स्क्वायर नरसंहार' के नाम से जाना जाता है।

खरी बात