कर्नाटक में प्रशासनिक फेरबदल : एलके. अतीक बने मुख्यमंत्री के वित्तीय सलाहकार, कई आईएएस...

बेंगलुरु, 3 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एलके अतीक को मुख्यमंत्री का वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

अहमदाबाद में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध पुलिस हिरासत में

गांधीनगर, 3 जून (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इसे लेकर क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चांदोल, गुलाबनगर और खोदियारनगर सहित कई इलाकों में घुसपैठियों के खिलाफ मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्र प्रदेश में भव्य आयोजन, अमरावती में 25 हजार से...

अमरावती, 3 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आंध्रप्रदेश की राजधानी अमरावती में एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को बताया कि कृष्णा नदी के पश्चिमी बाईपास रोड पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे।

समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंचतीं तो नहीं जातीं इतनी जानें: अरमान मंसूरी

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल वाली इमारत में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय दुकानदार अरमान मंसूरी और उनके पिता रियाजुद्दीन मंसूरी ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए अपनी दुकान से गद्दे निकालकर बिछाए, जिससे कई लोगों की जान बच सकी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर के लिए रवाना

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय पूर्वोतर दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे भारत-बांग्लादेश सीमा पर आने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लेंगे।

खान सर कोचिंग हमले मामले पर सरकार सख्त, आरोपियों को ‘पाताल लोक’ से भी...

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले को लेकर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिसने भी यह हमला किया है, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की पुलिस ऐसे लोगों को पाताल लोक से भी खोजकर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी।

कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

बेंगलुरु, 3 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को कर्नाटक विधान परिषद की सात रिक्त सीटों में से चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले असम के मुख्यमंत्री, राज्य के विकास और भविष्य की...

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें राज्य में चल रहे विकास कार्यों, आर्थिक प्रगति तथा भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा भारत: उपेंद्र...

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी।

महाराष्ट्र: महिला एथलीटों को बढ़ावा देने की पहल, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिए नए...

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार की अध्यक्षता में 'सह्याद्री गेस्ट हाउस' में बुधवार को बैठक हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री ने राज्य के हर खेल के मैदान पर शौचालय, चेंजिंग रूम, लाइटिंग और सीसीटीवी की सुविधाएं अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

खरी बात