‘श्रम कानूनों में कई सकारात्मक प्रावधान’, ट्रेड यूनियन की हड़ताल के बीच सरकार के...
नई दिल्ली/मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। नए श्रम कानूनों के विरोध में ट्रेड यूनियनों समेत कई संगठनों ने गुरुवार को हड़ताल का आह्वान किया है। इसी बीच, कुछ संगठन से जुड़े नेता और कानूनी सलाहकार सरकार की तरफ से लाए गए कानूनों का समर्थन कर रहे हैं।
फर्जी पोस्टल स्टैंप बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, लाखों का सामान...
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई की एमआरए मार्ग पुलिस ने भारतीय डाक विभाग के नाम पर नकली पोस्टल स्टैंप तैयार कर उन्हें विभिन्न राज्यों में बेचने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपए मूल्य के फर्जी स्टैंप बरामद किए गए हैं।
डीप ब्रीदिंग : 5 मिनट की गहरी सांस से दूर होगा तनाव, मन को...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। गैजेट्स पर निर्भरता, अव्यवस्थित दिनचर्या, अनियमित खानपान व्यक्ति को शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी बीमार करते जा रहे हैं। ऐसे में तनाव, चिंता, एंग्जाइटी जैसी मानसिक समस्याएं आम बन चुकी हैं। नेशनल हेल्थ मिशन लोगों को तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति के लिए गहरी सांस या डीप ब्रीदिंग का अभ्यास करने की सलाह देता है।
भारत बंद पर बंटी ट्रेड यूनियन : एनएफआईटीयू ने हड़ताल से किया किनारा, सरकार...
बेंगलुरु, 12 फरवरी (आईएएनएस)। एक ओर जहां 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन और किसान संगठन केंद्र सरकार की कथित 'मजदूर विरोधी' नीतियों के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल और भारत बंद पर हैं, वहीं कर्नाटक से नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (एनएफआईटीयू) ने इस हड़ताल से खुद को अलग कर लिया है। संगठन के अध्यक्ष वी. वेंकटेश ने साफ कहा कि इस हड़ताल के पीछे सिर्फ राजनीति है और उनकी यूनियन इसमें हिस्सा नहीं लेगी।
तेज हवाओं से एनसीआर को राहत, एक्यूआई में आंशिक सुधार, येलो और ऑरेंज जोन...
नोएडा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीते दिनों चली तेज हवाओं का असर अब वायु गुणवत्ता पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार दर्ज किया गया है और कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) रेड जोन से निकलकर येलो और ऑरेंज जोन में पहुंच गया है।
केरल कैबिनेट ने ‘विमेंस पॉलिसी- 2026’ को दी मंजूरी, जेंडर जस्टिस को मिलेगा बढ़ावा
त्रिवेंद्रम, 12 फरवरी (आईएएनएस)। केरल सरकार ने व्यापक जेंडर न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई 'विमेंस पॉलिसी- 2026' को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य कैबिनेट ने इस संशोधित नीति को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विजया एकादशी : नारायण की कृपा प्राप्ति का विशेष दिन, नोट कर लें शुभ-अशुभ...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। इसके पांच अंग तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार के अनुसार ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। ये रोजाना के कार्य, पूजा-पाठ और शुभ कार्य की शुरुआत के लिए महत्व रखते हैं। 13 फरवरी शुक्रवार को नारायण को समर्पित विजया एकादशी है।
भारत बंद के समर्थन में उतरी ‘आप’, पंजाब में किसानों-व्यापारियों से की शामिल होने...
चंडीगढ़, 12 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा गुरुवार को बुलाए गए राष्ट्रव्यापी भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने पंजाब सहित पूरे देश के मजदूरों, किसानों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है।
मुंबई के भायखला में 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरी, पांच घायल, जांच टीम...
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के भायखला इलाके में बुधवार रात एक रिहायशी इमारत के जय कृपा टावर की लिफ्ट अचानक गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 10 बजकर 2 मिनट पर हुई, जिससे इमारत में अफरा-तफरी मच गई।
दयानंद सरस्वती की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि दयानंद सरस्वती की ओर से स्थापित आध्यात्मिक व शिक्षण संस्थानों से देश लाभान्वित होता रहा है और सदैव होता रहेगा।

