निर्मला सीतारमण ने बजट पर नहीं, बंगाल चुनाव पर की बात: डिंपल यादव
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान बंगाल चुनाव को लेकर बात की।
एलओपी सतीशन की ‘पुथुयुग यात्रा’ के दौरान मंच पर धक्का-मुक्की, कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान...
कोझिकोड, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘पुथुयुग यात्रा’ जहां एक ओर बड़ी भीड़ जुटा रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य कांग्रेस इकाई के भीतर प्रभाव को लेकर चल रही खींचतान भी सामने आ रही है। बुधवार को यहां पास के कुट्टियाडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर धक्का-मुक्की की घटना हो गई।
बंगाल की राजनीति में हिंसा और भ्रष्टाचार कैंसर की तरह फैल रहे हैं: राज्यपाल
कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य की राजनीति में मौजूदा हालात में भ्रष्टाचार और हिंसा की दोहरी समस्याएं कैंसर की तरह फैल रही हैं।
पुडुचेरी में दो दिवसीय मत्स्य कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे उपराज्यपाल कैलाशनाथन
पुडुचेरी, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पुडुचेरी में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री मत्स्य मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन गुरुवार को होटल अकोर्ड में इस दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
मुर्शिदाबाद में मस्जिद का नाम बाबरी होने से प्रदेश हिंदू-मुस्लिम का अखाड़ा बन जाएगा:...
बरेली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी से निष्कासित नेता हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर सियासत तेज है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमीयत के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दावा किया कि अगर मस्जिद का नाम बाबरी रखा जाता है तो प्रदेश हिंदू-मुस्लिम का अखाड़ा बन जाएगा।
पंजाब पुलिस ने एक और पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी...
चंडीगढ़, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस की अमृतसर की स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन में एक और पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान एक आरोपी की गिरफ्तारी और रिमोट कंट्रोल के साथ धातु के डिब्बे में पैक एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और उसके कब्जे से गोला-बारूद के साथ एक विदेशी निर्मित पिस्तौल की बरामदगी हुई।
यूपी : सीबीआई ने एफसीआई चंदौसी डिपो में रिश्वतखोरी के मामले में दो अधिकारियों...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) डिपो, चंदौसी (संभल, उत्तर प्रदेश) में रिश्वतखोरी के मामले में दो अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गुजरात: महाशिवरात्रि मेले का भव्य आगाज, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने भवनाथ मंदिर में...
जूनागढ़, 11 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने बुधवार को भवनाथ मंदिर में महाआरती की। इसके बाद पदयात्रा में शामिल हुए और लाखों भक्तों के इकट्ठा होने पर राज्य और देश के लिए प्रार्थना की। उन्होंने डमरू तीर्थ स्थल पर प्रसाद चढ़ाकर संतों का सम्मान किया।
आंध्र प्रदेश की गठबंधन सरकार ने राज्यपाल से विधानसभा में झूठ बुलवाया: वाईएसआरसीपी
अमरावती, 11 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने आरोप लगाया है कि टीडीपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर से विधानसभा में “झूठ” बुलवाया।
‘विकसित भारत 2047’ के विजन को गति देता उत्तर प्रदेश का बजट: केशव प्रसाद...
लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत 19 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपए के बजट को राज्य के समग्र विकास और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी एवं जनोन्मुखी बजट बताया है।

