मध्य प्रदेश: जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को कुचला, दो की मौत...
जबलपुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर के पास बरेला थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब घटी जब एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने मजदूरों के एक समूह को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल: कोलकाता के पास एक फ्लैट से दंपति के शव बरामद, आत्महत्या का...
कोलकाता, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले स्थित महेशतला में रविवार को एक फ्लैट से दंपति की लाशें बरामद की गईं।
आजादी के बाद पहली बार 62 लाख लाभार्थियों को मिला अपना घर: सीएम योगी
लखनऊ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 2 लाख लोगों को रविवार को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त मुख्यमंत्री ने भेजी। लखनऊ के गोमती नगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने 2000 करोड़ रुपए की अनुदान राशि ट्रांसफर की।
तेलंगाना: मीडिया हाउस आपसी दुश्मनी में मंत्रियों को न घसीटें: सीएम रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, 18 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को मीडिया संगठनों से कहा कि वे अपनी आपसी दुश्मनी में मंत्रियों को न घसीटें और राज्य सरकार की छवि खराब न करें।
एआर रहमान के बयान को मनोज तिवारी ने बताया समझ से परे, कहा, ‘कभी...
देवघर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विनर म्यूजिशियन एआर रहमान हिंदी सिनेमा को 'सांप्रदायिक' कहकर लोगों के निशाने पर हैं। हालांकि, विवाद बढ़ता देख एआर रहमान ने अपने बयान पर सफाई दी।
बिहार: आंगनबाड़ी केंद्रों की तर्ज पर अब स्कूली बच्चों को दिए जाएंगे जीविका दीदियों...
पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की तर्ज पर ही स्कूली बच्चों को जीविका दीदियों के माध्यम से तैयार किए हुए पोशाक दिए जाएंगे। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को कहा कि प्राथमिक स्कूल के कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को भी जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक देने की पहल की जाएगी।
ईडी ने जूम डेवलपर्स घोटाले में बैंकों को 180.87 करोड़ रुपए की संपत्ति दिलाई...
भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के भोपाल जोनल कार्यालय ने जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बैंकों के पक्ष में 180.87 करोड़ रुपए की संपत्तियों की वापसी सुनिश्चित की है। यह आदेश इंदौर की विशेष अदालत (पीएमएलए) ने 17 जनवरी को दिया।
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 संपन्न, 9 दिनों में आए दो मिलियन लोग
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यहां मेले में आखिरी दिन भी पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में हर आयु वर्ग के पुस्तक प्रेमी यहां पहुंचे। लोगों ने अपनी पसंदीदा पुस्तकें खरीदीं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा भी बने। यहां बीते नौ दिनों में लगभग दो मिलियन लोग इस नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 में शामिल हुए। पुस्तक मेले में 50 से अधिक देशों की भागीदारी रही।
राम कथा केवल अतीत का वर्णन नहीं है, बल्कि एक नैतिक मार्गदर्शक है: विजेंद्र...
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को कहा कि राम कथा केवल अतीत का वर्णन नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए एक नैतिक मार्गदर्शक और विश्व शांति का आह्वान है।
ऑपरेशन सिंदूर: भारत के नागास्त्र ड्रोन ने आतंकी ठिकानों पर किया था सटीक प्रहार
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सोलर ग्रुप द्वारा निर्मित नागास्त्र ड्रोन का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया था। इस ड्रोन ने देश की ओर बुरी नजर रखने वाले आतंकियों के ठिकानों पर सटीक प्रहार कर अपनी रणनीतिक क्षमता को सिद्ध किया। यह जानकारी रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी।

