मेट्रो विस्तार से घटेगा जाम और प्रदूषण, दिल्ली बनेगी और आधुनिक: सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी में मेट्रो नेटवर्क को और आगे बढ़ाने के लिए अहम निर्णय लिया है। सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के फेज-IV के बचे हुए तीन कॉरिडोरों के लिए अपने हिस्से का फंड जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
बीजापुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 6 माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए हैं। माओवादियों के पास से सुरक्षाबलों ने दो एके-47, एक इंसास, दो .303 राइफल और एक कार्बाइन के साथ 6 ग्रेडेड हथियार बरामद किए हैं।
कहीं देवी सरस्वती का अद्भुत शृंगार तो कहीं ‘अक्षर अभ्यासम’, दक्षिण भारत के इन...
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में बसंत पंचमी को मनाने का तरीका अलग है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होते हैं।
नई दिल्ली में जीतन राम मांझी ने पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का किया उद्घाटन
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को राजधानी में पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे वंचित और गरीब वर्ग के कारीगरों और शिल्पकारों के लिए हस्तशिल्प उत्पादों के रूप में अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का एक मंच बताया।
पटना में नीट छात्रा की मौत पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा- किसी...
पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत को लेकर प्रदेश की एनडीए सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
भारत में अभी नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं: कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव
रायपुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने रविवार को कहा कि भविष्य में क्या होगा, इसके बारे में कहना मुश्किल है, लेकिन वे भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति बनते हुए नहीं देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अति ज्यादा होती है, तब ऐसी स्थिति बनती है।
विश्व आर्थिक मंच की बैठक में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व...
गांधीनगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में भारत की सशक्त उपस्थिति के लिए तैयारियों के बीच उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में गुजरात सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है।
बिहार सरकार ने मंत्रियों को जिलों का सौंपा प्रभार, सम्राट चौधरी को मिली पटना...
पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार प्रदेश में विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए किसी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। इस बीच सरकार ने विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी को लेकर मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है।
कलियाबोर में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की शुरुआत पर स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
नगांव, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नगांव जिले के कलियाबोर में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने असम की सबसे बड़ी वन्यजीव-अनुकूल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक की शुरुआत की। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है।
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने आरके पुरम में 100 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का...
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों और ओपन जिम जैसी सामुदायिक सुविधाओं में सुधार का वादा किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

