दिल्ली: नबी करीम थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, आजीवन कारावास की सजा पाए फरार...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के थाना नबी करीम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आजीवन कारावास की सजा पाए एक फरार दोषी (बेल जंपर) को गिरफ्तार किया है। साल 1999 में अपने ही भाई की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए भीम महतो को कई महीनों से फरार रहने के बाद हरियाणा के गुरुग्राम से दबोचा गया।
डॉ. मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. मुरली मनोहर जोशी सोमवार को अपना 92वां जन्मदिवस मना रहे हैं। वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और पूर्व में पार्टी अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
पद्म विभूषण कल्याण सिंह की जयंती: अमित शाह, सीएम योगी समेत भाजपा नेताओं ने...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती पर देश भर के प्रमुख भाजपा नेताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कल्याण सिंह, जो राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख योद्धा और सुशासन के प्रतीक माने जाते हैं, की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उनके योगदान को स्मरण किया।
तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आईएनएस हिमगिरी और कलवरी क्लास पनडुब्बी का...
विशाखापत्तनम, 5 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के ईस्टर्न फ्लीट (ईस्टर्न स्वॉर्ड) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस हिमगिरी और एक कलवरी क्लास पनडुब्बी का निरीक्षण किया।
रमेश बहल की हर फिल्म में होता था आर डी. बर्मन का संगीत, निर्देशक...
मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई दिग्गज निर्माता-निर्देशक हुए जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों को प्रभावित किया। इन्हीं में एक नाम रमेश बहल का भी है, जिन्होंने 'द ट्रेन', 'जवानी दीवानी', 'कसमें वादे' जैसी कई सफल फिल्में बनाईं। उनकी हर फिल्म में संगीतकार आरडी बर्मन का संगीत रहा, जो उनकी खासियत थी। 5 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि है।
भोगपुरम हवाई अड्डे का श्रेय लेने को लेकर भिड़ी टीडीपी और वाईएसआरसीपी, एक-दूसरे पर...
अमरावती, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भोगापुरम ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को पहली वेलिडेशन फ्लाइट सफलतापूर्वक लैंड करने के बाद तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बीच श्रेय को लेकर लेकर बहस छिड़ गई है।
रैगिंग मामला: हिमाचल प्रदेश के सीएम ने महिला कॉलेज छात्रा के लिए न्याय का...
शिमला, 4 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को धर्मशाला के सरकारी डिग्री कॉलेज की एक छात्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
वाइब्रेंट गुजरात समिट से पहले जूनागढ़ में 1,209 करोड़ रुपए के निवेश का समझौता
जूनागढ़, 4 जनवरी (आईएएनएस)। वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस की तैयारी के तहत जूनागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में 218 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों के तहत 1,209 करोड़ रुपए के निवेश की योजना है, जिसका उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को तेज करना और रोजगार बढ़ाना है।
महाराष्ट्र : नारायण राणे ने राजनीति से संन्यास के दिए संकेत, कहा- ‘कहीं तो...
मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद एवं वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। रविवार को अपने गृह क्षेत्र रत्नागिरी में एक सार्वजनिक सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब कहीं तो रुकना पड़ता है।
त्रिपुरा: विपक्ष के नेता ने एंजेल चकमा के परिवार के लिए सरकारी नौकरी की...
अगरतला, 4 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और सीपीआई-एम पोलितब्यूरो सदस्य जितेंद्र चौधरी ने रविवार को मांग की कि देहरादून में बर्बर तरीके से हमला किए जाने के बाद जान गंवाने वाले एंजल चकमा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

