Wednesday, April 29, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

इंस्टाग्राम पर एक्स-गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजने पर शख्स की हत्या, लड़की का भाई और...

चिक्कमगलुरु, 1 जनवरी (आईएएनएस) कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के तारिकेरे तालुक में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे थे। लड़की की शादी अब किसी दूसरे लड़के से तय हो चुकी थी।

पीएम मोदी राजकोट में 11 जनवरी को करेंगे रीजनल वाइब्रेंट समिट का शुभारंभ: जीतू...

राजकोट, 1 जनवरी (आईएएनएस)। सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से 11 जनवरी से राजकोट में रीजनल वाइब्रेंट समिट का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समिट की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। गुजरात के मंत्री जीतू वाघाणी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में रोड शो की योजना बनाई जा रही है।

सोलन में पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका, इमारतों के शीशे टूटे, दीवारों में...

सोलन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ पुलिस थाने के पास नए साल के पहले दिन सुबह करीब 9:45 बजे एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

संभावनाओं का साल 2026: बदलाव की आहट, दुबई से मियामी तक वैश्विक शिखर सम्मेलनों...

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026 को दुनिया ऐसे समय के रूप में देख रही है जब वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था, तकनीक और पर्यावरण से जुड़े फैसले एक-दूसरे से गहराई से जुड़ते नजर आएंगे। नव वर्ष के पहले दिन दुनिया के सभी लीडर्स ने अपने संदेश में वैश्विक शांति, सम्मान और साझेदारी की बात की। इस साल कई बैठक और सम्मेलन होंगे जिन पर सभी की नजर होगी। कुछ प्रमुख सम्मेलनों पर नजर रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये उज्जवल भविष्य का वादा करते हैं।

21वीं सदी के भारत में हर भारतीय लोकतंत्र का योद्धा है, सिर्फ भागीदार नहीं...

पटना, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नववर्ष 2026 के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र, सुशासन और भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर विस्तार से अपनी बात रखी।

राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले आज उनके नाम पर राजनीति कर रहे...

अहमदाबाद, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने नाना पटोले और अभिषेक बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले आज भगवान राम के नाम का उपयोग कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव 2026: पलानीस्वामी पर बढ़ा भरोसा, एआईएडीएमके को मिले 10,175 उम्मीदवारों के आवेदन

चेन्नई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) ने उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। पार्टी ने तमिलनाडु के साथ-साथ पुडुचेरी और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी इच्छुक सदस्यों से आवेदन मंगवाए थे। यह प्रक्रिया दिसंबर महीने में चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में चलाई गई थी।

संभावनाओं का साल 2026 : पर्दे पर दिखेंगे नए चेहरे, इस साल डेब्यू करेंगे...

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए शानदार रही। आज ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साल 1971 की जंग में शहीद हुए सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की बहादुरी की कहानी पर बनी यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है।

संभावनाओं का साल 2026: ओटीटी पर दस्तक देंगी ये बड़ी पॉपुलर वेब सीरीज, हीरामंडी-2...

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026, सिर्फ फिल्मों के नजरिए से ही बेहतरीन नहीं रहने वाला है, बल्कि इस साल मेगा बजट की बड़ी वेब सीरीज भी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

झारखंड : 77 साल पहले हजारों निर्दोष लोगों के खून से लाल हुई थी...

रांची, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नववर्ष का पहला दिन जहां दुनिया भर में उल्लास और उत्सव का प्रतीक है, वहीं झारखंड के खरसावां के लिए यह तारीख आज भी एक गहरे जख्म की तरह है। आज़ादी के बाद 1 जनवरी 1948 को खरसावां की धरती पर ऐसा रक्तपात हुआ, जिसकी तुलना जलियांवाला नरसंहार से की जाती है।

खरी बात