Friday, May 1, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

तमिलनाडु : बेंगलुरु में एडीए की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्‍ठी ‘एयरोनॉटिक्स 2047’ की शुरुआत

बेंगलुरु, 4 जनवरी (आईएएनएस)। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 'एयरोनॉटिक्स 2047' का शुभारंभ रविवार को बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (सीएबीएस) में हुआ। संगोष्ठी का उद्घाटन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने किया।

‘आप’ ने जो गड्ढे किए, भरने में समय लगता है : कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में प्रदूषण और यमुना की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) लगातार भाजपा सरकार पर ड्रामा करने का आरोप लगा रही है।

महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा ने मिसाल कायम की: पूर्व सांसद रमा सिंह

पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के कथित तौर पर बिहार की लड़कियों पर की गई अपमानित टिप्पणी पर बवाल जारी है। इस बीच बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद रमा सिंह ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी।

भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 24 चिप...

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (डीएलआई) के तहत भारतीय सेमीकंडक्टर यानी चिप बनाने वाले उद्योग को मजबूत करने के लिए 24 नए चिप डिजाइन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्ट्स वीडियो निगरानी, ड्रोन का पता लगाने, एनर्जी मीटर, माइक्रोप्रोसेसर, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, ब्रॉडबैंड और आईओटी सिस्टम-ऑन-चिप्स (एसओसी) जैसे क्षेत्रों में हैं। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की गई है।

कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के लिए समिति का किया गठन, अजय माकन संभालेंगे...

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) आंदोलन को गति देने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया है। समिति के नेतृत्व की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता अजय माकन को सौंपी गई है।

असम के मुख्यमंत्री पर इमरान मसूद का वार, सीमा सुरक्षित नहीं रख सकते तो...

सहारनपुर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दावा किया है कि असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी महाविजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी हैं।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : सिर्फ 150 मिनट में पहुंचे देहरादून, एलिवेटेड रोड का उद्घाटन...

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सभी योजनाओं के जरिए अपनी अलग पहचान बना रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम धामी ने कहा कि जनता अब काम को प्राथमिकता देती है।

बंगाल में वोटर लिस्‍ट से हटेंगे अवैध मतदाता, सीएम ममता बनर्जी को लगेगा झटका...

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठिये और एसआईआर के विरोध को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने बंगाल में सामने आई हिंसक घटना का जिक्र करते हुए टीएमसी और कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि पश्‍चिम बंगाल में वोटर लिस्‍ट से अवैध मतदाता हटेंगे और सीएम ममता बनर्जी को झटका लगेगा।

नीमराणा होटल फायरिंग मामला: आतंकवादी अर्श डल्ला से जुड़े दो हमलावरों के खिलाफ आरोप...

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नीमराणा होटल गोलीबारी मामले में आतंकवादी अर्श डल्ला से जुड़े दो हमलावरों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में बेटे की मौत के सदमे ने ली मां की जान,...

जम्मू, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार को एक महिला को अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, जिसके चलते उनकी जान चली गई।

खरी बात