Wednesday, May 6, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

उत्तराखंड में माल्टा फ्रूट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया जाएगा मिशन:...

देहरादून, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में 'उत्तराखंड माल्टा महोत्सव' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा फ्रूट के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

संजय निषाद का अजय चौटाला के बयान पर पलटवार, बोले- ऐसी भाषा पर हो...

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्‍होंने कहा कि भारत में भी शासकों को सड़कों पर दौड़ाकर पीटना होगा। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोग समाज में भ्रम और त्रासदी पैदा करने का काम करते हैं।

अवैध संबंधों के शक में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी...

नोएडा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-126 की पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में की गई एक जघन्य हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों और हत्या के बाद शव को छिपाने में सहयोग करने वाले एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश: समयपूर्व रिहाई नीति पर राजभवन में मंथन, कारागार सुधार को मिले नए...

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की कारागार व्यवस्था को सुधारात्मक, पारदर्शी और मानवीय स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन में समयपूर्व रिहाई से जुड़े प्रस्तावित शासनादेश पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में जेल सुधार, बंदियों के अधिकार, आय सृजन और आधुनिक तकनीक के उपयोग को लेकर अहम निर्देश दिए गए।

यूपी: व्यवस्था और पारदर्शी, फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाएगी फैमिली आईडी

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे व्यवस्था न सिर्फ और पारदर्शी हुई है, बल्कि फर्जी लाभार्थियों पर भी रोक लगाई जा सकेगी।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026: पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए देसी गायों का संरक्षण...

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएएनएस)। दिल्ली शब्दोत्सव 2026 के दूसरे दिन प्रख्यात वक्ता और लेखक डीके हरि ने भारतीय कृषि, देसी गाय और प्राकृतिक खेती को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने गाय के गोबर की उपयोगिता, उसकी प्राकृतिक शक्ति और आधुनिक रासायनिक खेती से उसके अंतर को सरल भाषा में समझाया।

गोवा से चेन छीनकर फरार बदमाश को उत्तराखंड में दबोचा

पोरवोरिम (गोवा), 3 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा की सालिगांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तराखंड से एक चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्रिसमस के दिन पोरवोरिम की पीडीए कॉलोनी में एक महिला की तीन लॉकेट वाली सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा और कोर्ट में पेश किया, जहां उसे चार दिन की पुलिस हिरासत मिली है।

आम्रपाली केस: ईडी ने सुरेका ग्रुप की कंपनी की 99.26 करोड़ रुपए की संपत्ति...

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम्रपाली ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरेका ग्रुप की कंपनी मौर्या उद्योग लिमिटेड की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 99.26 करोड़ रुपए है, जिसमें कंपनी के ऑफिस, फैक्ट्री, जमीन और इमारतें शामिल हैं। कंपनी के प्रमोटर नवनीत सुरेका और अखिल सुरेका हैं। यह कुर्की मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत की गई है।

मुस्तफिजुर विवाद पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी, बीसीसीआई ने दबाव में लिया फैसला

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों के बाद लिया गया। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी में शामिल करने की अनुमति खुद बीसीसीआई ने दी थी।

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 10 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का ऐलान

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा के अधिकार आधारित स्वरूप की रक्षा के लिए देशभर में बड़े जनआंदोलन की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) को पत्र लिखकर 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ की जानकारी दी है।

खरी बात