Monday, May 4, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने सेंट स्टीफंस कॉलेज में अपने छात्र जीवन की...

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में अपने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं। उन्होंने कॉलेज के गलियारों में सैर की, शिक्षकों से बातचीत की, पुरानी तस्वीरें देखीं और दीक्षांत समारोह में स्नातक छात्रों को संबोधित किया।

भाजपा ने मतगणना को लेकर तृणमूल की याचिका खारिज करने के सुप्रीम कोर्ट के...

कोलकाता, 2 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें अदालत ने भारतीय चुनाव आयोग के उस निर्णय में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसके तहत केंद्र सरकार और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक के रूप में नियुक्त किया गया था।

छत्तीसगढ़: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, सीएम साय ने जताया...

रायपुर, 2 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुए एक आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब सुरक्षाबलों की टीम डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुख जताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

ईसीआई ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए सुरक्षा कवच मजबूत किया: 165 अतिरिक्त...

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की घोषणा की है। यह फैसला मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतर्क नजर रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

आरएलडीए में साइट इंजीनियर बनने का मौका: 40 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से...

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर अलग-अलग विभागों में साइट इंजीनियर के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बंतलाब पुल हादसा: 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

जम्मू, 2 मई (आईएएनएस)। जम्मू के बंतलाब इलाके में बन रहा एक पुल अचानक गिर गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। साथ ही, जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

अजमेर दरगाह मामले में अगली सुनवाई 6 मई को, प्रतिवादी बनने को 12 लोगों...

अजमेर, 2 मई (आईएएनएस)। अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (अजमेर शरीफ) में शिव मंदिर होने के दावे से जुड़े मामले में शनिवार को जिला न्यायालय में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख तय की है।

तमिलनाडु: टीवीके ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र, शांतिपूर्ण काउंटिंग की मांग की

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के चुनाव प्रचार प्रबंधन के महासचिव आधव अर्जुन ने तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी और सरकार की प्रधान सचिव अर्चना पटनायक को शिकायत पत्र सौंपा है।

नोएडा: गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया...

नोएडा, 2 मई (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-8 स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत एफ-128 पते पर स्थित फैक्ट्री की है, जहां तड़के करीब 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

छत्तीसगढ़: कांकेर आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

कांकेर, 2 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ा झटका लगा है। कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुए एक आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब सुरक्षाबलों की टीम डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

खरी बात