टीएमसी जनादेश से डरी, चुनाव आयोग ने लिखी नई मिसाल : भाजपा उम्मीदवार शंकर...
सिलीगुड़ी, 2 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस बार चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है, जो पिछले कई वर्षों में देखने को नहीं मिला था।
महाराष्ट्र सीएम ने ‘हाउसिंग स्टॉक’ के अधिकतम उपयोग के लिए नीति बनाने का आह्वान...
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्रशासन को विभिन्न ढ़ांचागत परियोजनाओं के कारण विस्थापित हुए नागरिकों के लिए आरक्षित आवासों ('आवास भंडार') के कुशल उपयोग के लिए एक व्यापक नीति तैयार करने का निर्देश दिया।
प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है।
अब तक 2,922 नाविक सुरक्षित वापस लाए गए, खाड़ी क्षेत्र में भारतीय ध्वज वाले...
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि अब तक 2,922 से अधिक भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 30 लोग खाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से लाए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, ईवी बसों और नई...
ग्रेटर नोएडा, 2 मई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में विकास, बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6048 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए नई सड़कों के निर्माण, ईवी बस सेवा शुरू करने, फ्लैट खरीदारों को राहत देने और अग्नि सुरक्षा को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
हैदराबाद में 6,000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में...
हैदराबाद, 2 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में 6,000 से ज्यादा योग प्रेमियों ने एक साथ 'भुजंगासन' किया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक ही समय पर यह आसन करने वाले लोगों की सबसे बड़ी भीड़ के तौर पर उनका नाम 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज हो गया है।
देवभूमि उत्तराखंड में निकली गोलू देवता की भव्य यात्रा, 4 मई को पहुंचेगी अल्मोड़ा
अल्मोड़ा, 2 मई (आईएएनएस)। देवभूमि उत्तराखंड में आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले गोलू देवता की यात्रा इस वर्ष भी भव्य रूप से निकाली जा रही है। यह यात्रा 19 अप्रैल को शुरू हो चुकी है और 4 मई को अल्मोड़ा पहुंचेगी।
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई, केंद्र दखल दे: जीतू पटवारी
भोपाल, 2 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के पूरी तरह गड़बड़ाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से दखल देने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने प्रदेश में लगातार हो रहे बड़े हादसों, सामूहिक मौतों, किसानों की बदहाली, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार तथा प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
मतगणना से पहले ईपीएस के साथ अन्नाद्रमुक नेताओं की रणनीतिक बैठकों का दौर जारी
चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती 4 मई को होनी है। इससे पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, खासकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) खेमे में गतिविधियां बढ़ गई हैं।
आईआईएम-विशाखापत्तनम भर्ती 2026: हेड नर्स समेत कई पदों पर आवेदन जारी, 18 मई अंतिम...
अमरावती, 2 मई (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-विशाखापत्तनम) ने संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों के विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

