ज़ी के शेयर 25 फीसदी गिरे, लोअर सर्किट पर

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में मंगलवार को 25 फीसदी की भारी गिरावट आई। जी लोअर सर्किट पर 25 फीसदी की गिरावट के साथ 173.85 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

उत्तराखंड में कागज और लुगदी परियोजना में आईटीसी का बड़ा निवेश संभव

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आईटीसी, अदानी ग्रुप, जेएसडब्ल्यू, पतंजलि और एम्मार इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों ने रणनीतिक निवेश प्रस्तावों की घोषणा की।

बैंक शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 500 अंक से अधिक लुढ़क गया। यह गिरावट बैंक शेयरों में बिकवाली के चलते हुई। बीएसई सेंसेक्स 541 अंक यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 70,886.32 पर कारोबार कर रहा है।

यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट ने एक्स पर एक वीडियो से कमाए ढाई लाख डॉलर

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करके 2,50,000 डॉलर से अधिक कमाए, हालाँकि उन्होंने कहा कि यह एक 'मुखौटा भर' था।

रेलवे के शेयर 9 फीसदी तक गिरे

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हाल में तेजी के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान रेलवे के शेयरों में भारी गिरावट आई। बीएसई पर रेलटेल 9.5 फीसदी गिरकर 401.40 रुपए पर है। इरकॉन 9.4 फीसदी गिरकर 241.95 रुपए पर है। रेल विकास निगम 7.25 फीसदी गिरकर 297 रुपए पर है। रेल विकास निगम का स्टॉक 10 फीसदी के निचले सर्किट के करीब है।

वीडियो गेम डेवलपर रिओट गेम्स ने 530 कर्मचारियों की छंटनी की

सैन फ्रांसिस्को, 23 जनवरी (आईएएनएस)। वीडियो गेम डेवलपर रिओट गेम्स ने ग्लोबल लेवल पर लगभग 530 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है, जो इनके कार्यबल का लगभग 11 प्रतिशत है।

टिकटॉक ने लागत में कटौती के लिए की कर्मचारियों की छँटनी

सैन फ्रांसिस्को, 23 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी शॉर्ट-वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक भी छंटनी करने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल हो गया है। लागत कम करने के लिए एक निश्चित संख्या में कर्मचारियों को जाने के लिए कहा गया है।

जी के शेयर का मूल्यांकन कम होने की संभावना : सीएलएसए

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आवश्यक नियामक और शेयरधारक अनुमोदन के बाद जी एंटरटेनमेंट (जी) का सोनी के साथ प्रस्तावित विलय रद्द कर दिया गया है।

लेनोवो ने भारत में सेल्फ-कंटेन्ड लिक्विड कूलिंग के साथ गेमिंग लैपटॉप किया लॉन्च

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। वैश्विक प्रौद्योगिकी ब्रांड लेनोवो ने सोमवार को भारत में सेल्फ-कंटेंड लिक्विड-कूलिंग सिस्टम और फोर्ज्ड कार्बन ए-कवर के साथ 16 इंच का गेमिंग लैपटॉप लीजन 9आई लॉन्च किया।

स्थानीय उत्पादन बढ़ने से अप्रैल-दिसंबर में कोयला आयात 40.66 फीसदी घटा

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। घरेलू कोयले पर आधारित देश का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-दिसंबर के दौरान 7.14 प्रतिशत बढ़कर 872 अरब यूनिट हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बिजली उत्पादन 813.9 अरब यूनिट था।

खरी बात