वित्त वर्ष 2023-24 में अदाणी ग्रीन का ईबीआईटीडीए 30 प्रतिशत बढ़ा, 2030 तक का...
अहमदाबाद, 3 मई (आईएएनएस)। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने शुक्रवार को तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में उसका ईबीआईटीडीए 30 प्रतिशत बढ़कर 7,222 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उसने वर्ष 2030 के लिए स्थापित क्षमता का अपना लक्ष्य 45 गीगावाट से बढ़ाकर 50 गीगावाट कर दिया है।
बजाज ऑटो ने 1.85 लाख रुपये में नई पल्सर लॉन्च की
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने शुक्रवार को देश में 1 लाख 85 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर नई 'पल्सर एनएस400जेड' लॉन्च की।
रियलमी के 6 साल : इनोवेशन, डेडीकेशन और कस्टमर पर रहा कंपनी का फोकस
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। इस साल की शुरुआत में रियलमी ने ब्रांड के स्लोगन 'मेक इट रियल' को लॉन्च किया था। यह नया स्लोगन कंपनी के पिछले स्लोगन 'डेयर टू लीप' से आगे बढ़ते हुए ब्रांड का विस्तार दिखाता है। कंपनी का मकसद युवा यूजर्स को इसके लाभ के बारे में बताना है।
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद मामूली बढ़त में बंद हुए निफ्टी, सेंसेक्स
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों की तर्ज पर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में भी मामूली तेजी रही।
जोमैटो को दो करोड़ रुपये का जीएसटी ब्याज और जुर्माने के साथ भरने का...
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को दिल्ली के बिक्री कर अधिकारी ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), दो करोड़ से ज्यादा का ब्याज और जुर्माना भरने का नया आदेश दिया है।
देश के विनिर्माण सेक्टर में मजबूत वृद्धि का दौर अप्रैल में भी जारी :...
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। मजबूत मांग के दम पर देश के विनिर्माण क्षेत्र में अप्रैल में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि इसकी दर मार्च में दर्ज ऐतिहासिक उच्चतम स्तर से मामूली रूप से कम रही। गुरुवार को जारी एचएसबीसी सर्वे में यह तथ्य समाने आया है।
अदाणी पोर्ट्स का सालाना शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत बढ़ा, कार्गो वॉल्यूम अगले साल 50...
अहमदाबाद, 2 मई (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने गुरुवार को घोषणा की कि वित्त वर्ष 2023-24 में उसका शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत बढ़कर 8,104 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि कार्गो वॉल्यूम 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 42 करोड़ टन दर्ज किया गया।
गिरीश मातृभूतम ने फ्रेशवर्क्स के सीईओ पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। गिरीश मातृभूतम ने फ्रेशवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के प्रेसिडेंट डेनिस वुडसाइड फ्रेशवर्क्स के नए सीईओ होंगे।
रूसी तेल खरीदने पर सरकार के सख्त रुख से भारत के आयात बिल में...
नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी दबाव के बावजूद रूस से सस्ता तेल खरीदना जारी रखने की भारत की रणनीति के परिणामस्वरूप वित्तवर्ष 2022-23 के पहले 11 महीनों के दौरान देश के तेल आयात बिल में लगभग 7.9 अरब डॉलर की बचत हुई है। इससे देश को चालू खाता घाटा कम करने में भी मदद मिली।
वित्तवर्ष 2024 में अदाणी पावर का राजस्व 37 फीसदी बढ़ा, कर पूर्व समेकित लाभ...
नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। अडाणी पावर ने बुधवार को वित्तवर्ष 2024 के लिए राजस्व में 37 प्रतिशत की वृद्धि (साल-दर-साल) 50,960 करोड़ रुपये दर्ज की, जबकि कमाई (ईबीआईटीडीए) दोगुना से अधिक बढ़कर 18,789 करोड़ रुपये हो गई।










