आंध्र प्रदेश: एसआईआर में पारदर्शिता की मांग, वाईएसआरसीपी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा...
अमरावती, 11 सितंबर (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के महासचिव और विधान परिषद सदस्य लेल्ला अप्पी रेड्डी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची में किए गए सभी बदलावों को बूथ स्तर पर सत्यापित करने योग्य बनाने की मांग की।
राजस्थान निकाय चुनाव: दूसरे चरण में 70.68 फीसदी मतदान, कुल वोटिंग प्रतिशत 72.95 रहा
जयपुर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को 147 शहरी निकायों में सम्पन्न हो गया। इस चरण में कुल 70.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मराठा आंदोलन तेज, मनोज जरांगे पाटिल ने मुंबई कूच का किया ऐलान
छत्रपति संभाजीनगर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल ने संकेत दिया है कि यदि महाराष्ट्र सरकार का प्रतिनिधिमंडल उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता है तो वे अपने समर्थकों के साथ मुंबई का रुख करेंगे। मराठा आरक्षण में कथित खामियों को दूर करने और प्रमाणपत्रों के मुद्दे को फिर से चर्चा के केंद्र में लाने वाले जरांगे पाटिल ने आंदोलन को और तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
भारत-रूस साझेदारी से डिफेंस और स्पेस सेक्टर को मिल सकता है बड़ा फायदा: गौरव...
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर देश और दुनिया की नजरें दिल्ली पर टिकी हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत, चीन और ईरान के साथ संभावित चर्चा और ब्रिक्स देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में व्यापार और पेमेंट सिस्टम को मजबूत करने की पहल पर चर्चा तेज है।
अच्छी शिक्षा, अच्छा खाना, अच्छे से रहना दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का...
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के नेशनल प्रेसिडेंट विनोद झाखड़ ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव पर बात की। जबकि, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और कुमारी सैलजा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई मुद्दों पर अपने-अपने विचार साझा किए।
जयपुर निकाय चुनाव: डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सामने लगे यूसीसी वापस लेने के...
जयपुर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान में निकाय चुनावों के दूसरे चरण के मतदान के दौरान जयपुर में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब कुछ लोगों ने एक मतदान केंद्र के बाहर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के सामने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
सतीश जारकीहोली की कांगो गोल्ड माइनिंग कंपनी में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, रिश्वत के पैसे...
बेंगलुरु, 11 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली की कांगो में एक सोने की खदान कंपनी में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी रिश्वत की रकम का इस्तेमाल विदेशी संपत्ति खरीदने में किया गया था।
त्रिपुरा की चाय ने 15.31 मीट्रिक टन के एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट के साथ यूरोप के...
अगरतला, 11 सितंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा की चाय ने शुक्रवार को यूरोप के बाजार में 15.31 मीट्रिक टन के कंसाइनमेंट के साथ कदम रखा। यह त्रिपुरा टी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीटीडीसीएल) द्वारा अब तक भेजा गया चाय का सबसे बड़ा सिंगल शिपमेंट है।
डीसीडब्ल्यू बैठक में बोलीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, अधिकारों की जानकारी से बढ़ेगी महिलाओं...
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि सिर्फ कानून बनाकर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। इसके लिए उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक करना भी जरूरी है।
सागर जहरीली शराबकांड: आरोपियों से जुड़े अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी
सागर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जहरीली शराब मामले के आरोपियों से जुड़ी सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इसमें एनएच-44 पर सड़क किनारे बने एक ढाबे के अवैध विस्तार को गिराना भी शामिल था।
