दक्षिणी गाजा में एक इजरायली सैनिक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल: आईडीएफ
तेल अवीव, 7 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी गाजा पट्टी में बुधवार को लड़ाई के दौरान इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) के एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे हमास के खिलाफ जमीनी हमले में मारे गए आईडीएफ सैनिकों की संख्या 247 हो गई है।
जापान को पहचानना होगा कि भारत आज बदल रहा है : जयशंकर
टोक्यो, 7 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि जापान के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि आज के मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में भारत एक अलग तरह का देश है जो तेज गति से बदल रहा है।
इजरायली सेना ने गाजा में हमास के रॉकेट यूनिट प्रमुख को मार गिराया: आईडीएफ
गाजा, 7 मार्च (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने घोषणा की है कि उसने मध्य गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन में हमास रॉकेट यूनिट के प्रमुख को मार डाला।
ग्रेनो प्राधिकरण में अब क्यूआर कोड से होगा चालान का वेरीफिकेशन
ग्रेटर नोएडा,7 मार्च (आईएएनएस)। आवंटित संपत्ति के एवज में किए गए भुगतान का चालान सही है या नहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अब इसका पता आसानी से चल जाएगा। प्राधिकरण ने एचडीएफसी बैंक के सहयोग से हाई सिक्योरिटी क्यूआर कोड तैयार कराया है, जिसे बुधवार को लाॅॅन् कर दिया गया। अब हर चालान पर दो क्यूआर कोड बने होंगे, जिसे स्कैन करते ही चालान का वेरीफिकेशन हो जाएगा। वित्तीय लेनदेन को और सुरक्षित बनाने तथा चालान में गड़बड़ी को रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर एचडीएफसी बैंक के सहयोग से हाई सिक्योरिटी क्यूआर कोड तैयार किया गया है।
यातायात नियमों का पालन न करने पर पांच हजार से ज्यादा चालान
नोएडा, 7 मार्च (आईएएनएस)। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को गौतम बुद्ध नगर की यातायात पुलिस ने पांच हजार से ज्यादा चालान और 24 वाहनों को सीज किया।
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति ने अपने देश की सेेना से युद्ध अभ्यास तेज करने...
सियोल, 7 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास को ध्यान में रखते हुए अपने देश की सेनााओं से भी युद्ध अभ्यास तेज करने का आह्वान किया है। यह जानकारी उत्तर कोरिया की राज्य मीडिया ने दी।
बाइडेन को चुनौती देने वाले डीन फिलिप्स अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटे
वाशिंगटन, 7 मार्च (आईएएनएस)। मिनेसोटा के कांग्रेसी डीन फिलिप्स ने घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने के प्रयास में कोई प्रगति नहीं होने पर वह डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चुनाव से हट रहे हैं।
हौथी विद्रोहियों ने ली अमेरिकी जहाज पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी
सना, 7 मार्च (आईएएनएस)। यमन के सशस्त्र हौथी समूह ने बुधवार को अदन की खाड़ी में एक अमेरिकी मालवाहक जहाज पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है। हौथी सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने एक बयान में यह जानकारी दी।
लेबनान में इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह का सदस्य ढेर, 6 नागरिक घायल
बेरूत, 6 मार्च (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्र के कई कस्बों और गांवों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए, जिसमें हिजबुल्लाह को एक फाइटर मारा गया और छह नागरिक घायल हो गए।
यूक्रेन ने 38 रूसी ड्रोन मार गिराए
कीव, 6 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन ने रूस के 42 अटैक ड्रोनों में से 38 को मार गिराया है। रूस ने बुधवार रात इन्हें लॉन्च किया था।











