विदेश मंत्री जयशंकर ने अयोध्या से जुड़े कोरियाई शहर के मेयर से मुलाकात की
सोल, 6 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को दक्षिण कोरिया के गिम्हे शहर के मेयर होंग ताए-योंग से मुलाकात की और साझा सांस्कृतिक विरासत तथा लोगों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों के बारे में बात की।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की संख्या 2023-24 में 27 प्रतिशत बढ़ी
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। कृषि मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में फसल बीमा योजना के अंतर्गत अब तक 56.8 करोड़ किसान लाभान्वित हो चुके हैं। योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों के आंकड़ों में 27 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया है।
बंधकों की रिहाई के लिए स्थायी युद्धविराम चाहता है हमास
तेल अवीव, 6 मार्च (आईएएनएस)। हमास के वरिष्ठ नेता ओसामा हमदान ने कहा कि शेष 134 कैदियों को तभी रिहा किया जाएगा जब स्थायी युद्धविराम लागू हो जाएगा और इजराइली सेना गाजा से लौट जाएगी।
हूथी विद्रोहियों ने लाल सागर में 2 अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले का किया दावा
सना, 6 मार्च (आईएएनएस)। यमन के हूथी विद्रोहियों ने कहा है कि उसने मंगलवार रात लाल सागर में अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए।
रूस ने सीमा के निकट फ्रांसीसी सैन्य विमानों को खदेड़ा
मॉस्को, 6 मार्च (आईएएनएस)। रूसी सुखोई-27 लड़ाकू जेट ने काला सागर के ऊपर रूसी सीमा की तरफ बढ़ रहे तीन फ्रांसीसी सैन्य विमानों को खदेड़ दिया। सरकारी मीडिया ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी है।
भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पेरू के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
लीमा, 6 मार्च (आईएएनएस)। पेरू के प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, उन्होंने एक सार्वजनिक कंपनी में एक महिला की अवैध तरीके से नियुक्ति को लेकर सामने आए ऑडियो के बाद यह कदम उठाया है।
‘सुपर ट्यूजडे’ की जीत में बाइडेन, ट्रंप आगे; दोबारा आमना-सामना होने की संभावना बढ़ी
वाशिंगटन, 6 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी-अपनी पार्टी की प्राइमरी में 'सुपर ट्यूजडे' की जीत के साथ आगे चल रहे हैं।
इज़रायल का दावा, वेस्ट बैंक में हिरासत में लिए गए 22 लोगों में एक...
तेल अवीव, 6 मार्च (आईएएनएस)। इजरायली बलों ने वेस्ट बैंक में एक प्रमुख आतंकवादी सहित 22 फिलिस्तीनियों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चीन ने ‘मित्रवत पड़ोसी’ नेपाल में नई सरकार बनने का स्वागत किया
काठमांडू, 5 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में नए राजनीतिक बदलाव के पीछे बीजिंग का हाथ होने की अटकलें तेज हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि चीन नेपाल में नई सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है।
केंद्र के हस्तक्षेप के बाद गूगल ने सभी हटाए गए ऐप्स को अस्थायी रूप...
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। गूगल ने मंगलवार को कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वाले डेवलपर्स के सभी डिलिस्टेड ऐप्स को अस्थायी रूप से बहाल कर रहा है, क्योंकि सरकार ने मामले को सुलझाने के लिए टेक दिग्गज और डिजिटल स्टार्टअप से बातचीत की है।











